Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

घायल शावकों के रेस्क्यू को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सीहोर जिला प्रशासन की सराहना

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाघिन के घायल शावकों के जीवन रक्षा के लिए सीहोर जिला प्रशासन और भोपाल रेल मंडल द्वारा तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही की सराहना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार की सुबह सीहोर जिले में बुधनी के पास मिडघाट में बाघिन के तीन शावक रेलवे ट्रैक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई, लेकिन शेष दो घायल शावकों का रेस्क्यू किया जाकर उपचार के लिए भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना करते हुए कहा कि सीहोर जिला प्रशासन एवं रेल मंडल द्वारा मनुष्य के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन के प्रति संवेदनशील होकर दायित्व निभाने का यह श्रेष्ठ उदाहरण है।
कलेक्टर ने दिखाई थी सक्रियता, किया था स्पेशल कोच का प्रबंध-
सीहोर जिला प्रशासन ने एक बार फिर जागरूकता एवं सक्रियता का परिचय दिया। इसके कारण बाघिन के दो घायल शावकों का रेस्क्यू हो सका और उनकी जान बच गई। इसके लिए सीहोर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह की सक्रियता सबसे अहम रही। उन्होंने घायल शावकों के रेस्क्यू के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और खुद भोपाल से रेल में बैठकर बुधनी के मिडघाट पहुंचे, जहां से दो घायल शावकों का रेस्क्यू करके वन बिहार लाया गया। इस पूरी कार्रवाई में सीनियर डीओएम निरीश कुमार राजपूत, वन मंडल अधिकारी मगन सिंह डाबर, एसडीएम बुधनी राधेश्याम बघेल सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Že majhna količina svežih zelišč lahko jedi doda več okusa, ne da bi povečali količino soli ali maščobe. Zato se splača podrobneje raziskati, kako preproste sestavine vplivajo na hranljivost obroka. ko je jagnjetina po peki trda Mimogrede, prav ščepec soli, na katerega pogosto pozabimo, poudari okus in uravnovesi sladkost. Tako bo jed preprosta, sveža in prijetno lahka.