Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

दोपहर दो बजे बिलकिसगंज आएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, किसानों पर करेंगे धनवर्षा

सीहोर। धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को जिले के किसानों पर धनवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जिले के बिलकिसगंज पहुंचेंगे, जहां वे सिंगल क्लिक के माध्यम से फसल क्षति से प्रभावित किसानों के खातों में 118 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि सीधे अंतरित करेंगे। यह राहत राशि जिले के 2,05,977 किसानों को पीला मोजेक, कीट व्याधि और अतिवृष्टि से सोयाबीन फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जा रही है।
प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि से सबसे अधिक नुकसान झेलने वाली दो तहसीलों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन दोनों क्षेत्रों के 18,837 सोयाबीन उत्पादक किसानों को आज ही उनके खातों में 16 करोड़ 70 लाख 36 हजार 942 रुपये की राहत राशि जमा की जाएगी। इसके अतिरिक्त पीला मोजेक और कीट व्याधि से प्रभावित जिले की शेष आठ तहसीलों आष्टा, जावर, रेहटी, इछावर, श्यामपुर, दोराहा, सीहोर ग्रामीण और सीहोर नगर के 1,87,140 किसानों के लिए 101 करोड़ 70 लाख 90 हजार 999 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।
70 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
किसानों को राहत देने के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के विकास को गति देते हुए लगभग 70 करोड़ $69.38 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इसमें 51 करोड़ 24 लाख से अधिक लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा साथ ही 18 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत के 14 नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button