Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सीएम शिवराज सिंह चौहान दशहरा पर बुधनी में होंगे शामिल, मशहूर सिंगर किशन भगत देंगे प्रस्तुति

राजेश ठाकुर, बुधनी।
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का विजयादशमी पर्व बुधनी के दशहरा मैदान पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होने के लिए बुधनी पहुचेंगे। दशहरा महोत्सव में शामिल होकर वे भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक करेंगे। कार्यक्रम को लेकर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनोद शिवहरे और उनकी टीम कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई हैं। दशहरा मैदान पर राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया जाएगा। इसके पश्चात रावन दहन और रंगारंग आतिशबाजी की होगी। दशहरा कार्यक्रम कोे लेकर रात 8 बजे से मशहूर सिंगर किशन भगत अपनी मधुर आवाज से भजनों की प्रस्तुति देंगे। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर हिंदू उत्सव समिति संरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष विनोद शिवहरे ने नगर वासियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button