Newsमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कलेक्टर-एसपी ने देवीलोक महोत्सव के लिए मुख्य समारोह स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सीहोर। देवी धाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवीलोक महोत्सव में 31 मई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और देवीलोक की आधारशिला रखेंगे। समारोह में एक लाख से अधिक नागरिक शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने सलकनपुर में मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने में मुख्य समारोह स्थल पर नागरिकों की बैठक व्यवस्था, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्री अवस्थी ने मुख्य समारोह स्थल पर यातायात, पार्किंग एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम राधेश्याम बघेल, जनपद सीईओ देवेश सराठे, नायब तहसीलदार जयपाल उइके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं स्थल का किया निरीक्षण-
देवी धाम सलकनपुर में तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवीलोक महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्रतियोगिता स्थल पर की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बैठने, ठहरने, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रतिभागियों के पंजीयन, पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Скрытая угроза в вашей кухне: почему стоит Почему мозг устаёт и Скрытая угроза на Как вернуть первозданный вид потрепанному корпусу за пару минут Эффективные домашние средства от пятен соевого соуса: простые Эффективные способы мгновенного удаления запаха рыбы с рук Главная привычка для чистого дома, Главная ошибка Тайны чистки содом: как Эффективный способ удаления неприятных Опасности кухонных крошек и методы для идеальной Как скрытые пражские районы могут засиять с этим инструментом