Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश, बारिश और ओलावृष्टि से हुई मूंग फसल क्षति का अधिकारी खेतों में जाकर करें निरीक्षण

- मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक चलाया जाएगा

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि वे खेतों में जाकर निरीक्षण करें एवं रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने कहा कि शासकीय विभागों से आम नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 मई से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर तथा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभ आम नागरिकों को प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि विभागीय और सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण, अभियान में 15 विभाग की 67 सेवा प्रदान करने के अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी न किसी रूप में नागरिकों को सेवाएं प्रदान करते हैं, वह भी इस अभियान के तहत लोगो को प्राथमिकता से सेवाएं प्रदान करें।
इसके साथ ही कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान आॅनलाइन, सीएम मॉनिट, लंबित आवेदनों तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त आवेदनों और कार्यक्रमों के दौरान की गई घोषणाओं का समय-सीमा में निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पंचायतों एवं नगरों के जिन वार्डों में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के पंजीयन रह गए हैं, वहां पंजीयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि सभी पात्र महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जा सके।
स्वच्छता सर्वेक्षण की जमीनी स्थिति देखें-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत जिले की समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 तथा जीएफसी स्टार रेटिंग के सर्वेक्षण के पूर्व जमीनी सत्यापन के लिए निकायवार दल गठित किए गए हैं। गठित दल के अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं जीएफसी स्टार रेटिंग के जमीनी सत्यापन के लिए फील्ड पर पहुंचकर छोटी से छोटी चीजों को देखे और वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, वंदना राजपूत, एसडीएम आनन्द सिंह राजावत तथा विष्णु यादव सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में 64540 किसानों से 596044 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी-
जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी उपज लेकर उपार्जन केन्द्र आने वाले किसानों को किसी प्रकार असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों को फसल का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 64540 किसानों से कुल 596044 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 462622 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन किया जा चुका है। जिले में गेहूं विक्रय के लिए कुल 83404 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.