Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ही बनने वाली समितियां दो साल बाद बनी, संशय में कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार की आशंका

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला सीहोर ने उठाए कार्यप्रणाली पर सवाल

भैरूंदा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को 2 साल से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव संपन्न कराए गए थे। नियमानुसार जनपद पंचायत चुनाव के बाद योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर स्थाई समितियां का गठन किया जाता है, लेकिन जनपद पंचायत भैरूंदा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव एवं इनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी न तो स्थाई समितियां बनाई गई और इन समितियां के बिना ही जनपद पंचायत के कार्य क्षेत्र में लगातार कार्य भी होते रहे। अब इस पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला सीहोर ने सवाल उठाए हैं एवं कार्य प्रणाली पर संशय जताते हुए भ्रष्टाचार का भी अंदेशा जताया है। साथ ही इस दौरान हुए कार्यों की रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करने की मांग की है। इस संबंध में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला सीहोर ने एसडीएम भैरूंदा को पत्र लिखकर समितियों के गठन करने की मांग उठाई थी। इसके बाद अब एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी द्वारा बैठक करके इन समितियां का गठन किया गया है।
8 समितियों का किया गठन –
जनपद पंचायत कार्यालय भैरुंदा में गत दिनों स्थाई समितियों का गठन किया गया। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आठ स्थायी समितियां बनाई गई। बैठक के दौरान प्रशासनिक समिति, महिला एवं बाल विकास समिति, शिक्षा व स्वास्थ्य समिति, योजना व विकास समिति समेत कुल आठ समितियों का गठन किया गया। बैठक के दौरान सभी की सहमति से आठ समितियों का गठन हुआ। जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को इसका अध्यक्ष एवं सदस्य बनाया गया है। इन्हीं निर्वाचित सदस्यों की निगरानी में समितियों को संचालित किया जाएगा। बैठक के दौरान जनपद पंचायत समिति सदस्यों को अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कई योजनाओं को भी पारित किया गया। बैठक में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, सीईओ प्रबल अजरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू अवध पटेल, उपाध्यक्ष रूपाली श्रवण व्यास, सभी जनपद सदस्य समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
ये हैं समितियां –
सामान्य प्रशासन समिति –
अध्यक्ष मंजू अवध पटेल, सदस्य वीरेन्द्र सिंह राजपूत,
रूपाली श्रवण व्यास, मेहरबान सिंह, उत्तम सिंह, सुगना बाई, विष्णु पाटिल चेतना सोलंकी।

कृषि स्थाई समिति –
अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत,
सुभाष पंवार, ओंकारसिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र सिंह पंवार,
गजराज सिंह दूधवाल।

शिक्षा स्थाई समिति –
रूपाली श्रवण व्यास अध्यक्ष,
सदस्य अनिता श्रीवास्तव,
धर्मेन्द्र सिंह पंवार, सुनील शर्मा
विष्णु पाटिल, उमाबाई।

वन समिति –
मेहरबानसिंह अध्यक्ष, सदस्य सीमाबाई, निशा बारेला,
राधेश्याम, उत्तम सिंह, उमाबाई

सहकारिता एवं उद्योग समिति –
उत्तम सिंह अध्यक्ष, सदस्य
मेहरबान सिंह, निशा बारेला,
ओंकार सिंह कुशवाह, सुगनाबाई, रूपाली श्रवण व्यास

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति –
सुगनाबाई अध्यक्ष, सदस्य सुनील शर्मा, निशा बारेला, उमाबाई, सुभाष पंवार, वीरेन्द्र राजपूत, अनिता श्रीवास्तव।

संचार एवं संकर्म समिति –
अध्यक्ष विष्णु पाटिल, सदस्य ओंकार सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, विमलाबाई, चेतना सोलंकी।

जैव विविधता समिति –
अध्यक्ष चेतना सोलंकी, सदस्य, मंजू अवध पटेल, गजराज सिंह दूधवाल, सुनील शर्मा, सुभाष पंवार, धर्मेन्द्रसिंह पंवार।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने उठाए सवाल –

जनपद पंचायत भेरूंदा में समितियों के गठन नहीं होने पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला सीहोर द्वारा पत्र लिखकर एसडीएम से समितियों का गठन की मांग की गई थी। संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पवार ने कहा है कि बिना समितियां के इतने वर्षों तक काम होते रहे। इनमें जमकर भ्रष्टाचार भी हुआ है। इन समितियां के बिना आखिरकार काम कैसे हुए। इसकी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.