Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना प्रचंड वोटों से जीतेंगे : जसपाल सिंह अरोरा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण, शांति से मतदान करने की अपील भी की

सीहोर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सीहोर जिले में तीन विधानसभा सीटों में प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करा रही है। सीहोर में भी कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना बड़े अंतर से जीत दर्ज कराएंगे। इस बार सीहोर में मतदाता धन और शराब के लालच में नहीं आए। इछावर और आष्टा में भी कांग्रेस की जीत होगी। यह जीत ही जनता का कांग्र्रेस के प्रति विश्वास होगी। इससे पहले उन्होंने सीहोेर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोगों से शांति के साथ मतदान करने की अपील की।
जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि अब जनता जान चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। 10 साल तक सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और इस बार वे सीहोर विधानसभा क्षेत्र का विकास चाहते हैं। यही कारण है कि मतदाताओं ने घरों से निकलकर इस बार प्रचंड मतदान किया है। युवा मतदाता समझदार है और वह जानता है कि कौन सी सरकार उनके लिए फायदेमंद होगी। इस बार हर वर्ग चाहता है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आए और कमलनाथजी मुख्यमंत्री बने, क्योंकि 2018 में उनके द्वारा दिए गए वचन और इस बार दिए गए वचनों को उन्हें पूरा करना है। प्रदेश को भ्रष्टाचार, अवैध कार्यों, बेरोजगारी, लाचारी, अत्याचार, अपराधों से बाहर निकालकर एक समृद्धशाली और विकसित राज्य बनाना है। युवाओें केे लिए उद्योगों की स्थापना करना है, उन्हें रोजगार देना है। किसानों की कर्जमाफी करना है तो महिलाओें को नारी सम्मान योजना का लाभ दिलाना है। श्री अरोरा ने कहा कि इस बार सीहोर विधानसभा के मतदाता पैसा और शराब के लालच में नहीं आए हैं। वे तो ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि चाहते हैं। सेवक चाहते हैं, जो उनके सुख-दुख में उनके साथ रहे। जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि जनता जान चुकी है कि उनके साथ उनके दुख-दर्द में कौन आकर खड़ा होेता है। उन्हें व्यापारी नहीं, बल्कि एक ऐसा सेवक चाहिए, जो क्षेत्र की जनता की सेवा कर सके।

मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि यह बदलाव का वोट है: शशांक सक्सेना
सीहोर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। विधानसभा सीहोर से कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने मतदाताओं द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने चुनाव में कड़ी मेहनत की है, आप सबके प्रयासों और समर्पण से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि यह बदलाव का वोट है, उन्होंने कहा कि आपके सहयोग और विश्वास से यह सफर आगे बड़ा। आपने इस चुनावी समर में अपना अमूल्य समय और आर्शीवाद प्रदान किया है। इसके लिए मैं सदा ही आपका आभारी रहूंगा। चुनावी प्रचार में आप मेरे कंधे कंधा मिलाकर जोश के साथ चले हैं। मतदान तक आपने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया है। आपकी मेहनत से सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी को विजयश्री का आर्शीवाद मिलने जा रहा है। श्री सक्सेना ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका प्यार, विश्वास और समर्थन का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hitri test za iskanje velike napake Limona, jabolka in hruške: iskanje genija v Napaka v parku: hitri IQ test za preverjanje vašega Mačka med kaktusi: zabavna optična iluzija najbolj opaznih Matematična naloga za visoko inteligentne: Zamenjajte 2 Pametna igra IQ: Ali ste med tistimi 1 odstotki, ki