Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने काफिले के साथ पहुंचकर दाखिल किया नामांकन

सुबह घर पर पूजा-पाठ करके पहुंचे लावापानी, किए तुमराम बाबा के दर्शन

बुधनी। बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान वे धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने सुबह घर पर सुंदरकांड का पाठ किया तो वहीं देवी दर्शन भी किए। इसके बाद वे आदिवासी गांव लावापानी पहुंचे और यहां पर तुमराम बाबा के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वे काफिले के साथ ओंडिया स्थित हनुमानजी के मंदिर में पहुंचे और दर्शन करने के बाद बुधनी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ गाड़ियों का बड़ा काफिला भी रहा। सुबह से ही भैरूंदा, चकल्दी, रेहटी सहित अन्य गांवों से कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता नामांकन रैली की तैयारियोें में जुटे रहे। एक साथ सैकड़ों गाड़ियां बुधनी के लिए रवाना हुईं। बुधनी में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। यहां पर विक्रम मस्ताल शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है और अब जीत की तैयारी में जुटेंगे। उन्होेंने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र से पिछले 17 वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर दिखाया जाएगा कि किस तरह से विकास होता है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि यदि बाकई में विकास देखना है तो कमलनाथजी के छिंदवाड़ा जाकर देखिए असली विकास नजर आया। भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर वोट मांग रही है, लेकिन 17 वर्षों में विकास कार्य क्यों नहीं किए, जो अब वोट मांग रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के अवसर पर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश राजपूत, संगठन मंत्री गणेश तिवारी, देवीसिंह थारौल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भैरूंदा, अर्जुन शर्मा ’निक्की’ प्रदेश कांग्रेस सचिव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

’शिव-हनुमान में हुआ आमना-सामना, कांग्रेसियों में दिखा जोश-
नामांकन रैली के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा का आमना-सामना भी हुआ। हालांकि दोनों दलों के समर्थक, नेता अलग-अलग सड़कों पर थे। नामांकन पत्र भरने के लिए पहले विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ पहुंचे। जब वे नामांकन पत्र दाखिल करके वापस आ रहे थे, उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला पहुंचा। इस दौरान दोनों का आमना-सामना भी हो गया। नामांकन रैली के दौरान कांग्रेसियोें में भी जबरदस्त जोश देखनेे को मिला। जय-जय कमलनाथ के नारोें के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come trasformare la carne in un piatto memorabile? Le ricette di MEAT TO meritano un approfondimento. come dicono gli amici, pasta e salsiccia lessare o arrostire, insalata pronta Un dettaglio spesso trascurato fa la differenza: la carne va lasciata riposare prima del taglio. Nelle ricette di MEAT TO, tempi, calore e ingredienti scelti trasformano ogni piatto in un'esperienza autentica.