Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

51 सदस्यीय होगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की टीम

सीहोर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में रविवार को सीहोर जिले की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया कि अब जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की नई टीम अधिकतम 51 सदस्यीय होगी। साथ ही पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और एआईसीसी सचिव संजय दत्त ने कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में एक अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता कांग्रेस के संविधान का पालन नहीं करेगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी या अनर्गल टिप्पणियां करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।
ग्राम और वार्ड स्तर तक होगा विस्तार
जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती और जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पंचायत और वार्ड समितियों के गठन की बारीकी से समीक्षा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, प्रवक्ताओं और मोर्चा संगठनों की नियुक्तियों को लेकर भी विस्तार से रणनीति तैयार की गई।
अनुशासन और टीम वर्क पर जोर
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव और संगठनात्मक मजबूती के लिए टीम वर्क को बढ़ावा देना रहा। बैठक में विधानसभा प्रभारियों और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को स्पष्ट कर दिया गया कि ग्राम स्तर तक की समितियों का गठन जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button