Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कांग्रेस नेता विपत सिंह उइके बने आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव

रेहटी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को मजबूती देने की दिशा में नियुक्तियां शुरू हो गर्इं हैं। पार्टी का सबसे बड़ा आदिवासी वोट बैंक को मजबूती देने के लिए सक्रिय एवं युवा नेताओं को पद दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधनी विधानसभा के युवा आदिवासी एवं सक्रिय नेता, पूर्व सरपंच सलकनपुर विपत सिंह उइके को पार्टी ने आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया है। उनकी नियुक्ति से जहां आदिवासी वर्ग में खुशी की लहर है तो वहीं विपत सिंह उइके अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए मैदान में हैं। विपत सिंह उइके की नियुक्ति डॉ. विक्रांत भूरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष आॅल इंडिया आदिवासी कांग्रेस विभाग दिल्ली, हरीश चौधरी प्रभारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जीतू पटवारी अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर की गई है। युवा नेता पूर्व सरपंच विपत सिंह उइके आदिवासी वर्ग का बुधनी में बड़ा चेहरा माना जाता है। उन्होंने अपनी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रभारी मप्र हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, मप्र आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल, प्रदेश किसान कांग्रेस धर्मेंद्र चौहान, बुधनी विधानसभा के युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, विजेंद्र उईके का आभार माना है। विपत सिंह उइके की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं में मलखानसिंह चंद्रवंशी, प्रेम गुप्ता, अनिरुद्ध दुबे, दुष्यंत मालवीय, गोविंद पांडे, अनुसूचित जाति नेता विजय वर्मा, दीपक चौहान, राजकुमार पटेल चकल्दी, वरिष्ठ नेता मंगल सिंह ठाकुर, विष्णु ठाकुर, पूर्व नप अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल, संतोष पटेल, रघुवीर धुर्वे, मनीष भल्लावी सहित नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, si želimo hitrega obroka, ki nas nasiti in ne obteži. To temo je vredno bolje spoznati. Kako ohraniti vitamine brokolija? po nasvetu znancev skuhaj jabolčno Kako do sočne sredice brez viška jajc? Se tudi vi sprašujete, kako združiti okus in zdravje? Z nekaj preprostimi sestavinami nastane obrok, ki nasiti in razveseli.