Newsरेहटीसीहोर

कांग्रेस संगठन चुनाव : अर्जुन शर्मा को बनाया बुदनी विधानसभा का प्रदेश प्रतिनिधि

रेहटी। प्रदेश कांग्रेस संगठन के चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की को बुदनी विधानसभा से प्रदेश प्रतिनिधि बनाया गया है। अब वे संगठन चुनाव को लेकर बुदनी विधानसभा की तैयारियां भी देखेंगे। इससे पहले अर्जुन शर्मा निक्की को बैतूल जिले का विधानसभा चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस में लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। दरसल ज्यादातर जगह की कार्यकारिणी भंग है। ऐसे में संगठनात्मक गतिविधियां नहीं चल पा रही हैं। अब कांग्रेस ने अगले वर्ष संभावित विधानसभा चुनाव से पहले संगठन चुनाव की तैयारियां की है। इसके लिए 17 सितंबर को मानस भवन भोपाल में बैठक का आयोजन भी रखा गया है। इसमें कांग्रेस ने सभी प्रतिनिधियों को बुलाया है। बुदनी विधानसभा से बैठक में प्रतिनिधि के रूप में अर्जुन शर्मा, निक्की शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malenkost, ki jo pogosto spregledamo, je temperatura sestavin: hladna jajca lahko spremenijo teksturo testa. Prav takšne podrobnosti pogosto odločajo o uspehu, zato jih je vredno bolje raziskati. skoraj vsi pozabijo na limonin makov kolač Skoraj vsi pri pripravi jedi naredijo isto napako: zelenjavo prekuhajo. Kratek čas kuhanja ohrani več okusa, barve in hranil, zato jed ostane res sveža.