Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और आवारा मवेशियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

नपा सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

सीहोर। नगर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और सडक़ों पर विचरण करते बेसहारा मवेशियों के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था और इसके कारण हो रहे हादसों की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है।
कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने शहर की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सीहोर नगर में सडक़ों और फुटपाथों पर कच्चे-पक्के अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही सडक़ों के बीचों-बीच बेसहारा मवेशियों के जमावड़े और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों का जीना दूभर हो गया है। सडक़ों की चौड़ाई कम होने से आए दिन भयानक हादसे हो रहे हैं। कई लोग इन हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई स्थाई विकलांगता का शिकार होकर दूसरों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। विशेषकर त्योहारों के सीजन में और रात के समय इन समस्याओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास पार्किंग का अभाव
पंकज शर्मा ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों की कमियों को उजागर करते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज से लेकर इंदौर नाका, भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा और मुरली रोड पर बड़े-बड़े मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तान दिए गए हैं। नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए इन कॉम्प्लेक्सों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। नतीजा यह होता है कि यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहन सडक़ों और फुटपाथों पर पार्क कर देते हैं, जो मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर देता है और गंभीर हादसों का कारण बनता है।
प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से जनहित के इन गंभीर मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले रसूखदार अतिक्रमणकारियों और बिना पार्किंग के चल रहे कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही आवारा मवेशियों को सडक़ों से हटाकर गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि नगर की जनता को इन रोज-रोज की समस्याओं से तुरंत मुक्ति मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान प्रमुख रूप से सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम यादव, पार्षद विवेक राठौर, पार्षद इरफान लाला, भोपाल नाका मंडलम अध्यक्ष अरुण मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.