Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कांग्रेस दिखा रही एकजुटता, सीहोर शहर कांग्रेस ने किया मिलन समारोह

- बुधनी उपचुनाव सहित सीहोर के वार्ड 30 में होने वाले चुनाव में मिलकर करेंगे काम

सीहोर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एकजुटता दिखा रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि सीहोर कांगे्रस ने भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शहर कांग्रेस मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए बुधनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव एवं सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 30 में होने वाले उपचुनाव में काम करने का संकल्प लेते हुए जीतने का दावा भी किया। कांग्रेस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Ñइस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र और राज्य में सरकार के दौरान किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, पिछड़ों के हित में कितना काम किया है उन्हें घर-घर जाकर बताना होगा। बांग्लादेश में एक वर्ग पर हमले हो रहे हैं। इसमें भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री क्या कर रहे कोई बताने को तैयार नहीं है। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे, तब बांग्लादेश बना था। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर ने भी संबोधित करते हुए एकता, समरसता, एकजुटता के साथ काम करने का आहवान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि बुधनी के विधानसभा प्रत्याशी के लिए बुधनी विधानसभा में पहुंचकर मतदाताओं को भाजपा की असलियत बताएंगे और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील जनता से करेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका सीहोर के वार्ड नंबर 30 के प्रत्याशी के लिए भी जीजान से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक थी एक है और हमेशा एक रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नबाव, ओम वर्मा, ओम दीप राठौर, चंपालाल राठौर, राममूर्ति शर्मा, राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा, सीताराम भारती, राजेंद्र ठाकुर, गणेश तिवारी, डॉक्टर मारुति राव, पार्षद विवेक राठौर, घनश्याम यादव, भूरा यादव, आशीष गहलोत, हसीन कुरैशी, राकेश वर्मा, जफर लाल, पवन राठौर, रामप्रकाश राम चौधरी,अरुण मालवीय, शरद जोशी, कपिल उपाध्याय, संतोष सिंह ,आजम लाल, नरेंद्र खंगराले, तुलसी राठौर, केंकेरिछारिया, भगत तोमर, पंकज शर्मा,अशरफ अली, प्रदीप सरकार, संतोष सिंह बेस, विनीत गोयल, हरिसिंह, सईदलाला मंसूरी, मांगीलाल टिमरईर्, राज कौशल, कमलेश चांडक, भगवान सिंह, ओम सोनी, विवेक टांक, आशीष कौशल, हिमाल कोशल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे और अंत में आभार निशांत वर्मा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.