Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, शामिल हुए वरिष्ठ नेता

गोपालपुर से बकतरा तक जाएगी यात्रा

नसरूल्लागंज-रेहटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ोे यात्रा की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में सीहोर जिले में भी कांग्रेस नेताओें द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही हैै। सीहोेर जिले के गोपालपुर से लेकर बकतरा तक यात्रा निकाली जाएगी। गांधी जयंती से यात्रा की शुरूआत गोपालपुर से शुरू हुई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह तोेमर, युवा नेेता अर्जुन शर्मा निक्की, संतोेष गौर, करण जाट सहित अन्य नेता शामिल हुए। यात्रा का पहला पढ़ाव नसरूल्लागंज रहा। यहां पर कांग्रेस नेताओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश महंगाई के दौर से गुजर रहा है। देश-प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। हर जगह अराजकता का माहौल है, लेकिन देश-प्रदेश की भाजपा सरकार इसको लेकर निरंकुश है। अब यात्रा आगेे की तरफ बढ़ेगी, जो कि बकतरा तक जाएगी। कांग्रेस की भारत जोेड़ोे यात्रा को गांव-गांव मेें अच्छा समर्थन भी मिल रहा है। यात्रा में युवा नेेताओें की भागीदारी सबसे ज्यादा सामनेे आ रही है। युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगोें को कांग्रेस की सरकारोें द्वारा उनकेे हितोें में किए गए कार्योें कोे बताया जा रहा है, साथ ही देश में फैलाई जा रही जातिवाद, समाजवाद की खाई को लेकर भी लोगोें को बताया जा रहा है, ताकि वे सजग रहें, सचेत रहें। पदयात्रा में डीपी तिवारी, देवीसिंह थारोल, संतोष कक्का, संतोष गौर, करण जाट, सूरत मकवाना, राजकुमार धन्नास, संजय हवेली संजय पटेल गोरखपुर, मुकेश पंवार, चंदर मीना, अशोक भाटी, ममता कीर, अनिता पटेल अभय सिंह राजपूत, बंटी मीना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button