Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एसपी ने सुनीं 17 आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

सीहोर। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यालय के सभाकक्ष में आए 17 शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
जनसुनवाई के दौरान पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने प्रत्येक शिकायत पर गौर करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन मामलों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं को टालने के बजाय उनका समय पर समाधान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
समय सीमा में निराकरण पर जोर
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हुए आवेदनों की जांच निष्पक्षता से की जाए और शिकायतकर्ता को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spontaneo, ma richiede scelte precise. Vale la pena approfondire come costruirlo. Caffè zuccherato o dolcificante alternativo Il davanzale sempre umido? Ecco Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee per un blog personale capace di raccontare passioni, dubbi e piccole scoperte.