Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कांग्रेस के युवा नेता बिजेंद्र उइके ने की राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ कदमताल

सीहोर/रेहटी। सीहोर की राजनीति में लगातार युवा चेहरों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। सीहोर जिले के युवा नेताओं में कांग्रेस की राजनीति का भविष्य भी नजर आ रहा है। यही कारण है कि राहुल गांधी भी इन नेताओं को हाथोंहाथ ले रहे हैं। सीहोर जिले के ऐसे ही कांग्रेस के युवा नेता बिजेंद्र उइके ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के साथ कदमताल की। इस दौरान राहुल गांधी सहित कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ने भी बिजेंद्र उइके को अपना आशीर्वाद दिया।
दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से अब राजस्थान पहुंच गई। इसके पूर्व राहुल गांधी, कमलनाथ व दिग्विजय सिंह के साथ सीहोर जिले के वार्ड क्रमांक 15 के जिला पंचायत सदस्य बिजेन्द्र उइके को यात्रा में साथ चलने का अवसर प्राप्त हुआ। तीनों नेताओं ने बिजेंद्र उइके के कंधों पर हाथ रखते हुए विश्वास दिलाया कि आदिवासियों के अधिकार के संघर्ष में हमेशा उनके साथ हैं। बिजेंद्र उइके ने तीनों दिग्गज नेताओ से आदिवासियों के बंधन मुक्त नेतृत्व व उनकी दिशा, दशा पर चर्चा करते हुए युवाओं को राजनीति की मुख्य धारा में लाने की बात कही। यहां बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बुदनी विधानसभा से बिजेन्द्र उइके व अजय पटेल अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। वे राहुल गांधी के सहयात्री भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.