Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अस्मिता लीग में बेटियों और महिलाओं ने दौडक़र दिखाया दम

सीहोर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को चर्च ग्राउंड पर माय भारत सीहोर और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं ने खेल मैदान पर अपना कौशल दिखाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल हॉकी खिलाड़ी अरुणा पारे शामिल हुईं। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस के लिए नहीं हैं, बल्कि ये महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच सौरभ यादव और एनआईएस कोच मीना परमार ने भी प्रतिभागियों को तकनीकी गुर सिखाए और प्रोत्साहित किया।
इन्होंने हासिल की सफलता
अंडर-13 वर्ग (100 मीटर): नैंसी दांगी ने प्रथम, काजल मेवाड़ा ने द्वितीय और आरुषि लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
13-18 आयु वर्ग (100 मीटर): नंदिनी वर्मा प्रथम, सलोनी मेवाड़ा द्वितीय और नैंसी दांगी तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़: नंदिनी वर्मा ने फिर बाजी मारते हुए प्रथम स्थान पाया, जबकि सलोनी मेवाड़ा दूसरे और दीपिका नागर तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़: ऋषिका यादव पहले, नंदिनी वर्मा दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं।
18 वर्ष से अधिक वर्ग: 100 मीटर में नंदिनी वर्मा, सलोनी और दीपिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। वहीं 200 मीटर में दीपिका कुशवाहा और 400 मीटर में कविता ओझा प्रथम रहीं।

रस्साकसी ने बढ़ाया रोमांच
दौड़ के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने रस्साकसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर निक्की राठौर, जिला खेल अधिकारी रुबिका दीवान, पवन पंसारी, प्रमोद उईके, आनंद पंसोरिया, मनोज कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में वालंटियर्स और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.