सीहोर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के निवास भी पहुंचे

इछावर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

सीहोर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल गत दिवस सीहोर पहुंचे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के निवास पर भी पहुंचे। यहां पर श्री अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने होली एवं रंगपंचमी की बधाई व शुभकमानाएं भी दीं। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के बीच कुछ राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा को लोकसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। श्री अरोरा ने भी उन्हें विश्वास दिलाया है कि इस बार सीहोर विधानसभा क्षेत्र सहित इछावर विधानसभा छेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराएंगे। इधर इछावर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा भी पहुंचे और उन्होंने मंच भी साझा किया। यहां पर उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई, शुभकामनाएं भी आदान-प्रदान की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज परमार, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप चोंडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।