Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

जिपं. की सामान्य सभा में विकास कार्यों की समीक्षा, वीसी से जुड़े जनप्रतिनिधि, दिया ईंधन बचाने का संदेश

सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा एवं जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान को अमल में लाते हुए इस बैठक में जिले के सभी जनपदों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए, जिससे समाज में ईंधन बचत का एक बड़ा संदेश गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सरकारी योजनाओं की सही जानकारी और आंकड़े जनप्रतिनिधियों को समय पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता रहे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाडि़य़ों की व्यवस्था सुदृढ़ करने और उनका नियमित निरीक्षण करने को कहा। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचई विभाग को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय स्कूलों, छात्रावासों और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को पेयजल के लिए बिल्कुल भी परेशान न होना पड़े।
हजारों छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति के 3221 और अनुसूचित जनजाति के 2529 विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा आवास सहायता योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा अनुसूचित जाति बस्ती विकास के तहत 23 कार्य और अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास के तहत 10 विकास कार्य पूरे किए गए।
किसानों को 557 करोड़ से अधिक का ऋण
रबी वर्ष 2025-26 में सहकारिता विभाग ने कमाल करते हुए लक्ष्य के मुकाबले 103.81 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की और किसानों को 557.51 करोड़ रुपये का अल्पकालीन फसल ऋण वितरित किया। इसके अलावा जिले की सभी 108 पैक्स समितियों को ईआरपी लॉगिन के जरिए ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे काम में तेजी आएगी।
412 जल शिकायतों का हुआ निपटारा
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल निगम की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 332 एकल नलजल योजनाओं में से 317 का काम पूरा हो चुका है, शेष 15 भी जल्द पूरी होंगी। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 1024 गांवों में काम चल रहा है।
गर्मी से राहत के प्रयास
ग्रीष्मकाल में पानी की समस्या से जुड़ी प्राप्त 433 शिकायतों में से 412 का तत्काल निराकरण किया गया। 259 हैंडपंपों में राइजर पाइप बढ़ाए गए और 43 हैंडपंपों में नए मोटर पंप लगाए गए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के 1539 स्कूलों और 829 आंगनबाडिय़ों में पानी की गुणवत्ता की 100 प्रतिशत जांच पूरी कर ली गई है।
मातृ वंदना योजना में 1403 माताएं लाभान्वित
विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति रिपोर्ट रखी गई। मातृ वंदना योजना के तहत जिले में 1403 पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया है।
पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे लाभ
कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा और सीईओ सर्जना यादव ने सभी अधिकारियों को दो टूक कहा कि विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होनी चाहिए और हर जनहितकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। इस बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई सहित कई जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी डिजिटल और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna sprememba, kot je nekaj svežih zelišč, lahko preprost jedilnik prijetno popestri. Kako združiti okus in koristi, je vredno podrobneje raziskati. Počasni obroki namesto Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati uravnotežen recept z veliko zelenjave in dobrim okusom.