Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

शराबी वाहन चालकों का निलंबित होगा लाइसेंस…

सीहोर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में चौराहों पर रेडियम साइन बोर्ड एवं रोड रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों से यातायात नियमों के सख्त पालन में पुलिस विभाग को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
बैठक में जिला वन मंडल अधिकारी अर्चना पटेल, लोक निर्माण विभाग के बीएल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी बुधनी के आरपी गुप्ता, आरटीओ रीतेश तिवारी, एमपीआरडीसी के एसडीओ संजीव जैन, यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राहवीर योजना का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार
बैठक में ‘राहवीर योजना’ पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा सम्मानित किया जाता है। ऐसे नागरिक से किसी प्रकार की पुलिस पूछताछ नहीं की जाती तथा समिति की अनुशंसा के बाद उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को इस मानवीय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग आगे आकर दुर्घटना पीड़ितों की मदद कर सकें और बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button