Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

प्रत्येक रविवार-थाना परिवार, पुलिस ने ध्यान-योग से पाया मानसिक सुकून

सीहोर। पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जोन रुचिवर्धन मिश्र के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में जिले भर के थानों में प्रत्येक रविवार-थाना परिवार थीम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ हुई। इसके बाद सभी अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से जुड़े। इसमें व्यायाम, प्राणायाम और सामूहिक ध्यान के जरिए पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव दूर करने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने पुलिसबल को दैनिक जीवन में नियमित योग और ध्यान अपनाने के लिए प्रेरित किया।

एएसपी ने अमलाहा चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
ध्यान सत्र के बाद विभागीय समीक्षा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने थाना आष्टा अंतर्गत अमलाहा चेकपोस्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण व संवेदनशील पुलिसिंग के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया।
पुलिस अफसरों ने संभाला मोर्चा
जिले के विभिन्न अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने भी थानों का निरीक्षण कर जवानों के साथ योग किया, जिसमें भैरुंदा एसडीओपी रोशन गुप्ता ने थाना इछावर का निरीक्षण कर ध्यान सत्र में भाग लिया और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने थाना रेहटी का दौरा कर अपराध नियंत्रण व लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने थाना सिद्दीकगंज में निरीक्षण कर कर्मचारियों के साथ योग-ध्यान में सहभागिता की।
स्वास्थ्य, फिटनेस पर जोर
वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने और आम जनता को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रत्येक रविवार-थाना परिवार की यह पहल पुलिसकर्मियों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन और जनसेवा के भाव को सुदृढ़ करने में बेहद कारगर साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button