Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

छात्राओं के लिए सुनहरा मौका, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में नि:शुल्क प्रवेश शुरू

सीहोर। मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं हेतु प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। कॉलेज में न केवल शिक्षा नि:शुल्क है, बल्कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई आकर्षक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा के अनुसार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राएं निम्नलिखित दो प्रमुख डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकती हैं, जिसमें कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट शामिल हैं।
4 से 29 मई से तक आवेदन
प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और छात्राएं dte.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। डॉ. बाबा साहब अंबेडकर योजना के तहत 04 मई से 29 मई 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। कॉलेज का चयन करने के लिए 15 मई से 02 जून के बीच च्वाईस फिलिंग करनी होगी। सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ छात्राओं को 08 जून से 13 जून के बीच कॉलेज में उपस्थित होना होगा। यदि किसी छात्रा को एमपी ऑनलाइन कियोस्क से पंजीयन में समस्या आती है तो वे सीधे कॉलेज पहुंचकर भी अपना पंजीयन करा सकती हैं।
शिक्षा के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
कॉलेज प्रशासन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष सुविधाएं दे रहा है, जिसमें प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। साथ ही छात्राओं को नि:शुल्क छात्रावास और भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। सभी छात्राओं को कॉलेज की ओर से पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। छात्राओं की नियमितता बढ़ाने के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किया है। जिन छात्राओं की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होगी, उन्हें हर महीने 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यहां करें संपर्क
इच्छुक छात्राएं और अभिभावक अधिक जानकारी के लिए सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। यह योजना उन मेधावी छात्राओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button