Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर के लिए अच्छी खबर, अब रुकेगी ओवरनाइट एक्सप्रेस

सीहोर। शहर के लोगों के लिए रेल सफर अब और भी आसान होने वाला है। काफी समय से जिस ओवरनाइट एक्सप्रेस के स्टॉपेज का इंतजार शहरवासी कर रहे थे, वह मांग अब पूरी होने के करीब है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और सीहोर की इस जरूरत को उनके सामने मजबूती से रखा।
सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री को बताया कि सीहोर अब सिर्फ एक छोटा शहर नहीं रह गया है। कुबेरेश्वर धाम की वजह से यहां हर दिन देश के कोने-कोने से हजारों लोग आते हैं। लेकिन ट्रेनों का ठहराव कम होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। श्रद्धालुओं को या तो भोपाल उतरना पड़ता है या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
स्टूडेंट्स को मिलेगी बड़ी राहत
मुलाकात के दौरान सांसद ने यह बात भी उठाई कि सीहोर तेजी से पढ़ाई और कारोबार का केंद्र बन रहा है। यहाँ के बहुत से छात्र और व्यापारी काम के सिलसिले में इंदौर और जबलपुर आते-जाते हैं। इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस 22191-22192 का स्टॉपेज शुरू होने से इन लोगों को रात का सफर करने में बड़ी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।
रेल मंत्री बोले, जल्द शुरू होगा स्टॉपेज
सांसद की इस मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहुत ध्यान से सुना और तुरंत सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीहोर के महत्व को देखते हुए इस ट्रेन का स्टॉपेज जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कागजी और तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.