Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नफरत फैलानी वाली ताकतें भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई हैं : रमेश सक्सेना

सीहोर। कांग्रेस के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा एक पवित्र उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही है। यात्रा को देशभर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं और वे राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के कारण भाजपा की सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है। ये बातें कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कही। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत की संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है। आज जिस तरह से राजनीति में लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, समाज को जातिगत आधार पर बांटकर नफरत फैलाई जा रही है, धर्म की राजनीति की जा रही है उससे देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं भविष्य में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के पवित्र उददेश्य के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से जहां कांग्रेस पार्टी को बल मिला है तो वहीं इससे अन्य दलों की राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर इसका दुष्प्रचार किया जा रहा है, लोगों के बीच में राहुल गांधीजी की छवि को धूमिल किया जा रहा है, उन्हें सद्दाम हुसैन के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी को कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाकर समाज को बांटने वाली ताकतें घबराई हुर्इं हैं जो समाज में नफरत फैलाने का काम करतीं हैं। ऐसे ही लोग इस यात्रा को बदनाम करने में लगे हुए हैं, लेकिन जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है। अब इनके किसी भी प्रकार के छलावे में जनता नहीं फंसने वाली है। जनता भी सब कुछ देख रही है, परख रही है। यह यात्रा देश प्रदेश में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra una finestra aperta sulla vita di qualcuno. Ma dietro ogni scelta c'è una storia: vale la pena scoprirla meglio. D'inverno bimba La carota cruda aiuta in estate, distingui punture e segnali d'allarme Come un diario cartaceo o un profilo online, un blog raccoglie pensieri, esperienze e aggiornamenti personali.