Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कुंवर चैन सिंह, हिम्मत खां और बहादुर खां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहादत स्थली पर गॉड ऑफ ऑनर के साथ आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह

सीहोर। भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की प्रारंभिक रणभेरी 24 जुलाई 1824 को सीहोर की पावन धरा पर फूंकने वाले अमर शहीद कुंवर चैन सिंह, उनके निष्ठावान अंगरक्षक हिम्मत खां, बहादुर खां तथा उनके 42 वीर साथियों के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को शहादत स्थल पर एक भव्य और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत अमर शहीदों को पुलिस बल द्वारा गॉड ऑफ ऑनर की सलामी देकर और उपस्थित अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संगीतिका संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुमधुर राष्ट्रगीत वंदे मातरम की प्रस्तुति दी।
अतिथियों का स्वागत, पर्यावरण का लिया संकल्प
भारत जोड़ो आंदोलन के संस्थापक डॉ. बलबीर तोमर ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों को अमर शहीद कुंवर चैन सिंह की छतरी का चित्र अंकित स्मृति चिह्न तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के बलिदान को याद रखते हुए हमें प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से अतिथियों को साफा एवं बैज पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वतंत्रता सभी वर्गों के संयुक्त संघर्ष का परिणाम
समारोह के मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शहीदों को याद करते हुए कहा भारत की आजादी किसी एक वर्ग या समुदाय का परिणाम नहीं है, बल्कि यह हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी के संयुक्त संघर्ष और बलिदान का फल है। कुंवर चैन सिंह के साथ हिम्मत खां और बहादुर खां की शहादत हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का अद्भुत उदाहरण है।
कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर पूर्वजों के सर्वोच्च न्यौछावर की बदौलत है। आने वाली पीढय़िों को इन महान क्रांतिकारियों के इतिहास से रूबरू कराना हम सभी का दायित्व है।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
इस अवसर पर भारत जोड़ो आंदोलन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बसंत दासवानी तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आकाश माथुर को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, कुंवर चैन सिंह के वंशज एवं पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, हिम्मत खां व बहादुर खां के वंशज जेड.के. लोधी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर के. बालागुरु, पुलिस अधीक्षक सोनाली सक्सेना, डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़, ईश्वर सिंह चौहान सहित राजगढ़ व सीहोर जिले के अनेक गणमान्य नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप चौहान ने किया तथा अंत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto perché alcuni blog conquistano fiducia? Vale la pena approfondire i principi che li rendono efficaci. Acqua o luce: correggi occhio al tè col Con l'autunno, poco cibo protegge il E se fosse il momento di dare una voce più personale al tuo spazio online? Bastano idee sincere e un ritmo semplice per farti leggere volentieri.