Newsमध्य प्रदेशसीहोर

सीहोर की जनसमस्याओें को लेकर हेल्पलाइन नंबर 18002741566 जारी, कर सकते हैं शिकायत

सीहोर। अब सीहोरवासियोें कोे अपनी किसी भी समस्या के लिए नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पडेंगेे। अब वे घर बैठे अपने मोेबाइल फोन से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही वे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ भी घर बैठे जान सकेंगे। इसके लिए निकाय क्षेत्र अंतर्गत शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने एक पहल शुरू करते हुए अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर 18002741566 का शुभारंभ किया गया है। सीएमओ आफिस के पास सेंटर का लोकार्पण करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि अब नगर पालिका परिषद के हेल्प लाइन के अंतर्गत किसी प्रकार की समस्या को दर्ज करवाने एवं उसके समाधान के लिए बिना संकोच हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जनता से सीधे जुड़ने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यह पहले की है। इसमें स्वास्थ्य शाखा, एनयूएलएम शाखा, जल प्रदाय शाखा, आईडी शाखा, रेवेन्यु शाखा, ई-गवर्नेंस शाखा, वाटर टैंक-सेप्टिक आदि की शिकायत, फायर ब्रिग्रेड, इलेक्ट्रिकल शाखा आदि के लिए हेल्प नंबर सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसमें शिकायत दर्ज करने पर निकाय क्षेत्र अंतर्गत शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। सेंटर के लोकार्पण के दौरान नपा के अधिकारी और बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.