News

जेम्स एंडरसन टेस्ट ने 100 बार नॉटआउट रहने का कीर्तिमान बनाया

   एडिलेड
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. 39 साल की उम्र में एंडरसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट भी बन गए हैं. दरअसल, एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 बार नॉटआउट रहने का कीर्तिमान रच दिया है. अब तक कोई भी प्लेयर 100 का आंकड़ा नहीं छू सका है.

एंडरसन के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कर्टनी वॉल्श हैं. यह पूर्व लीजेंड टेस्ट क्रिकेट की 61 पारियों में नाबाद लौटे थे. उनका यह रिकॉर्ड तो एंडरसन ने काफी पहले तोड़ दिया था, लेकिन अब वे नाबाद रहने का शतक लगाने वाले पहले क्रिकेट भी बन गए हैं.

एशेज सीरीज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में हासिल की. एडिलेड डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में एंडरसन 5 रन बनाकर नाबाद रहे थे. इसी के साथ उन्होंने यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

टेस्ट में सबसे ज्यादा नाबाद रहने वाले खिलाड़ी

    जेम्स एंडरसन-100
    कर्टनी वॉल्श-61
    मुथैया मुरलीधरन- 56
    बॉब विलीज-55

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर भी हैं

एंडरसन के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 634 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज भी हैं. उन्होंने अब तक खेले 167 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है. ओवरऑल वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. इस लिस्ट में श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं. जबकि दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने 708 विकेट झटके थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.