Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री की कारस्तानी, गंभीर घायल मजदूर की कराई अस्पताल से जबरन छुट्टी

- पनीर फैक्ट्री में कार्य के दौरान मजदूर हो गया था घायल

सीहोर। जिला मुख्यालय के नजदीकी पिपलिया मीरा स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री यूं तो अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहती है, लेकिन इस बार तो फैक्ट्री प्रबंधक ने एक ऐसी कारस्तानी कर दी, जिससे एक मजदूर की जान पर ही बन आई। दरअसल फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर घायल हो गया तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति होने के कारण डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया तो फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्रबंधक के इशारे पर जिला अस्पताल से जबरदस्ती छुट्टी करा ली। बताया जा रहा है कि मजदूर फैक्ट्री में कैमिकल्स के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री में रात लगभग 2 बजे आकाश मेवाड़ा नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, लेकिन बाद में फैक्ट्री के कुछ कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के मना करने के बाद भी मजदूर की छुट्टी कराकर ले गए। बताया गया है कि आकाश मेवाड़ा निवासी ग्राम देवली पनीर फैक्ट्री में कार्य करता है। रात को 2 बजे लैब में था, वहां दूध का सेंपल ले रहा था, तभी अचानक से घटना हुई। सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री की गाड़ी से ही आकाश को जिला अस्पताल लाया गया।
पहले भी चर्चाओं में रही है पनीर फैक्ट्री –
जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री लगातार चर्चाओं में रहती है। पहले भी यहां बनने वाले खाद्य पदार्थों में केमिकल्स एवं पॉम आयल की मिलावट को लेकर फैक्ट्री के खिलाफ शिकायतें हुईं और इन्हें सही भी पाया गया। फैक्ट्री के अंदर पॉम आयल के टैंकर भी कई बार पकड़ाए। आसपास के ग्रामीण भी जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री से निकलने वाले कैमिकलयुक्त पानी के कारण परेशान हैं। अब तो पनीर फैक्ट्री लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने पर भी उतारू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.