Newsजॉब्समध्य प्रदेशसीहोर

जानिए कब होगी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में 2600 छात्र-छात्रा शामिल होंगे

सीहोर। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2023 का आयोजन 17 दिसम्बर को जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय सत्र दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक किया जाएगा। राज्य सेवा परीक्षा के आयोजन के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने प्राचार्यों को परीक्षा केन्द्रों का केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के निर्देशानुसार आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था कर निर्धारित दिनांक को परीक्षा का आयोजन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेकटर श्री सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्र डाइट के लिए प्राचार्य अनीता बड़गुर्जर, केन्द्रीय विद्यालय के लिए प्राचार्य जीवन वर्मा, शासकीय स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल मंडी के लिए प्राचार्य हेमलता राठौर, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लिए प्राचार्य डॉ. पंकज जैन, शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए प्राचार्य सुनीता जैन, शासकीय कन्या महाविद्यालय के लिए प्राचार्य डॉ. गणेशलाल जैन, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए प्राचार्य रूपश्री नागेश तथा शासकीय चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय के लिए प्राचार्य शीलचंद गुप्ता को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है।
2600 छात्र-छात्रा शामिल होंगे-
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए सीहोर शहर के 8 परीक्षा केन्द्रों में कुल 2600 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र डाइट में 250 विद्यार्थी, केन्द्रीय विद्यालय में 300, शासकीय स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल मंडी में 200, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 250, शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेण्डरी स्कूल में 400, शासकीय कन्या महाविद्यालय में 400, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 400 तथा शासकीय चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय में 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button