Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : विश्व हिंदू परिषद ने निकाली अक्षत कलश शोभा यात्रा, मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

सीहोर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम लला की स्थापना से पहले देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीहोर में भी विश्व हिन्दू परिषद ने अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान शहर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन भी किया गया। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से सीहोर पहुंचे 10 अक्षत कलश का विधिवत साधु -संतों, ब्राह्मणों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राम भक्तों, कार सेवकों के परिजनों की विशेष उपस्थिति में हनुमानजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ पूजा-अर्चना की गई। मनकामेश्वर महादेव मंदिर से अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा से कुइया गार्डन तक कलश शोभायात्रा ढोल-धमाकों के साथ निकाली गई। राम भक्तों को महंत दुर्गा प्रसाद कटारे, महाराज महंत हरिरामदास, नगर पुरोहित पं पृथ्वी वल्लभ दुबे, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री अरुण नेटके, प्रांत अध्यक्ष श्रीकिशन लाल शर्मा, प्रांत मंत्री राजेश जैन, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांतसह मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मार्गदर्शन दिया।
सीहोर में मनाया जाएगा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव-
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम चंद्रजी का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सीहोर जिले में भी मनाया जाएगा। हर घर में अयोध्या से आए पूजित चावल से भगवान श्रीरामचंद्र की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालुओं राम भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना के लिए अयोध्या से अक्षत कलश सीहोर पहुंचे हैं। महा आयोजन को लेकर रामभक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। जिले के लिए अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से 10 से अधिक अक्षत कलश आए हैं। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यह कलश पूरे जिले के सभी प्रखंडों में पहुंचा दिए गए हैं। अक्षत सभी रामभक्तों के घरों पर भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। रामभक्तों की मंडली इस कार्य में जुटी हुई है। जिलेभर के सभी प्रमुख हनुमान व श्रीराम मंदिरों पर आगामी 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन बड़े आयोजन होंगे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा जिलेभर के प्रमुख मंदिरों में भी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़े आयोजनों की तैयारी की गई है। रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम होंगे।
ये रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख गोपालदास राठी, प्रांत गौ रक्षा आयाम के मंत्री अजीत शुक्ला, विभाग मंत्री कपिल शर्मा, विभाग सह समरसता प्रमुख मोहन भाटी, राजगढ़ विभाग मिलन प्रमुख दुर्गावाहिनी अलका कुशवाह, जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा प्रताप मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष पं मोहित राम पाठक, जिला उपाध्यक्ष रेवा शंकर जाट, जिला उपाध्यक्ष रामासिंह, दीदी जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सहयोग विवेक राठौर, जिला सहमंत्री कमलेश, जिला सहमंत्री मंगलेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश मेवाड़ा, जिला सह संयोजक आशीष सिसोदिया, प्रताप मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button