Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

आष्टा में भी मनेगी महादेव की होली, आएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा

आष्टा। आष्टा नगर में पांच दिवसीय रंगारंग होली महोत्सव के दौरान 11 मार्च शनिवार को सीहोर जिले के गौरव अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महादेव की होली खेलने के लिए आष्टा पहुंचेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा पांच दिवसीय होली में से एक दिन महादेव की होली खेलने नगरवासियों के साथ आष्टा पधार रहे हैं। इसके लिए पूरे नगर में युद्ध स्तर पर विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। जहां पूरा शहर रंग, गुलाल से सरोवर होगा। वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा स्थानीय ट्रेजरी वाले शिव मंदिर पर रंग से अभिषेक करने के बाद भव्य महादेव की होली का चल समारोह प्रारंभ होगा। चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों अदालत चौराहा, कॉलोनी चौराहा, गर्ल चौराहा, बुधवारा अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, सिकंदर बाजार होता हुआ सुभाष चौक पर पहुंचेगा। यहां पर कार्यक्रम का समापन होगा।पूरे रास्ते भर जितने भी शिव मंदिर होंगे वहां पर महादेव की होली के साथ-साथ भव्य होली खेली जाएगी। इसको लेकर सकल समाज के अध्यक्ष सुरेश सुराना सहित सभी समाजों के अध्यक्ष, शहर के समस्त व्यापारी एसोसिएशन, शहर के सभी जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी माताएं, बहने और युवा शक्ति इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए निरंतर एक दूसरे के संपर्क में है। कालू भट्ट ने कहा कि गुरुजी की अगवानी भव्य रूप से की जाएगी। लगभग शहर में 50 हजार मैट्रिक टन गुलाल, 50 कुंटल गुलाब के फूल, उज्जैन के कलाकार, नासिक के ढोल, अजनास के ढोल, जांबाज बैंड बाजे, बग्गी सहित लगभग शहर के विभिन्न चौराहों पर गुलाल उड़ाने वाली मशीन, डमरु वाली टीम सहित विभिन्न वस्तुएं जुलूस की शोभा बढ़ाएंगे। सभी भक्तों के लिए जगह-जगह स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है, वही विशेष रूप से मुस्लिम समाज सिकंदर बाजार और बस स्टैंड पर भव्य रूप से सभी का फूलों से स्वागत करेगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट और शक्ल समाज के अध्यक्ष सुरेश सुराना ने सभी आष्टा नगरवासियों से अपील की है कि इस महादेव की होली को ऐतिहासिक बनाएं। कालू भट्ट ने आसपास के क्षेत्रों के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं माताओं बहनों से निवेदन किया कि सभी इस महादेव की होली में पधार कर ऐतिहासिक महादेव होली को भव्य बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Независимо дали сте опитен готвач или начинаещ, в кухнята винаги има място за нови идеи и хитрости. Лесни рецепти и съвети за приготвяне на вкусни ястия могат да направят готвенето истинско удоволствие. А ако сте любители на градинарството, полезни статии за отглеждане на зеленчуци и плодове ще ви вдъхновят да създадете собствена градина. С малко креативност и желание, можете да превърнете ежедневието си в по-вкусно и цветно приключение. Най-доброто време за кафе: Как В градината всяка капка вода е ценна, затова е добре да знаеш как да я използваш разумно. Можеш да събираш дъждовна вода в бидони или да инсталираш капково напояване, което ще спести ресурси и време. В кухнята пък, опитай да добавиш пресни подправки от градината в любимите си ястия – те придават уникален вкус и аромат. Не забравяй, че малките трикове в ежедневието могат да направят голяма разлика!