Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

लोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

सीहोर। मुख्यालय के नजदीकी खामलिया गांव के पास सोमवार दोपहर एक लोहा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भडक़ उठी। आग की ऊंची लपटें और आसमान में काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में हडक़ंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल अमला मौके पर पहुंच गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। खामलिया गांव के पास स्थित लोहा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। हालांकि आग लगने के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और न ही कुल नुकसान का आंकड़ा सामने आया है।
फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत हरकत में आई और बिना देर किए मौके के लिए रवाना हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और उसे और अधिक विकराल होने से रोक लिया गया।
गैस सिलेंडर, मशीनरी और केबल जलकर प्रभावित
इस भीषण आगजनी की घटना में फैक्ट्री के भीतर रखा हुआ भारी सामान और उपकरण प्रभावित हुए हैं। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के अंदर रखे कई गैस सिलेंडर, बिजली के केबल, मशीनरी और अन्य जरूरी सामान जल गए। साथ ही लोहे के सामान और अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button