भैरूंदा में सीएम डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, तैयारियों पर हुई चर्चा

सीहोर। भैरूंदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव और कलेक्टर बालागुरू के. की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी चर्चा की गई कि आयोजन से जुड़े सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने साझा की जानकारी
बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष नसरुल्लागंज मारूती शिशिर, एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीएम सुधीर कुशवाहा और तहसीलदार सौरभ शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की और सभी तैयारियों को तय समय में पूरा करने को लेकर चर्चा की।

Exit mobile version