Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सडक़ किनारे खड़ी बाइक में बदमाशों ने लगाई आग…

सीहोर। मुख्यालय के नजदीक भाऊखेड़ी गांव में दिनदहाड़े आगजनी की एक वारदात सामने आई है। यहाड्ड गिट्टी मशीन के पास सडक़ किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बीच सडक़ पर हुई इस गुंडागर्दी की घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार भाऊखेड़ी मार्ग पर स्थित गिट्टी मशीन के नजदीक एक मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात उपद्रवी वहां पहुंचे और उन्होंने सुनसान जगह का फायदा उठाकर बाइक में आग लगा दी। जैसे ही आग की लपटें पेट्रोल टैंक तक पहुंची, मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब आसमान में काला धुआं और आग की ऊंची लपटें देखीं तो वे तुरंत मौके की ओर दौड़े। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आरोपी मौके से रफूचक्कर हो चुके थे।
वाहन नंबर के जरिए मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आगजनी में बाइक पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, लेकिन उसके चेसिस और वाहन नंबर के आधार पर असली मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि बाइक किसकी है, उसे वहां क्यों खड़ा किया गया था और क्या मालिक की किसी से कोई पुरानी रंजिश थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button