Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

विधायक पहुंचे गल्ला मंडी, व्यापारियों की मांगों का किया निराकरण

सीहोर। विगत कई समय से दी ग्रेन मर्चेंट ऐसोसिएशन द्वारा गल्ला मंडी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही थी। इसको लेकर ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया था, परंतु समस्याओं के निराकरण के अभाव में मंडी बंद का भी निर्णय लिया गया और सोमवार को मंडी व्यापारियों ने नीलामी में भाग नहीं लिया। वे मंडी बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। सीहोर विधायक सुदेश राय गल्ला मंडी व्यापारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं की गंभीरता को सुनते हुए मंडी बोर्ड के अधिकारियों को बुलाकर व्यापरियों के साथ मंडी प्रांगण का निरिक्षण किया और उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही एसोसिएशन भवन हेतु भूमि आवंटित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। चेतावनी भी दी गई कि यदि आठ दिवस के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण नही होता है तो विधायक स्वयं मुख्यमंत्रीजी से चर्चा कर उचित कार्रवाई करेंगे। इसका सभी व्यापारियों द्वारा विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया और विधायकजी के कहने से मण्डी चालू करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश राठौर ने बताया कि विधायक के अनुरोध पर किसानों की अनाज विक्रय की समस्या को ध्यान में रखते हुए मंडी नीलामी का कार्य चालू रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनों में एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश राठौर, अनिल पालीवाल, सचिव उमेश यादव, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सुधाकर शाह, कैलाश राठौर, सोनू साहू, जितेन्द्र राठौर, निमिश चाण्डक, अर्विन्द जैन, देवेन्द्र राठौर, लखन राठौर, पंकज जैन, राघव गुप्ता, पवन जैन, पंकज जैन, अंकित राठौर, सतीष राठौर, रितेश राठौर, राजु राठौर, प्रशांत साहू, चैतन साहू, दिलीप साहू, अशोक अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.