Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

विधायक सुदेश राय एवं नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया पांच सीसी रोड का भूमि पूजन

सीहोर। शहर में बनने वाली सीसी रोड सहित अन्य निर्माण कार्य को लेकर विधायक सुदेश राय की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर सहित पार्षदों ने भूमिपूजन किया। अब शहर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में लाखों की लागत से पांच सीसी रोड के निर्माण कार्य किए जाएंगे। भूमिपूजन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने अपने पार्षदों के साथ नगर में निकाली जाने वाली झांकियों के मार्ग का भी निरीक्षण किया। अनंत चतुर्दशी होने के कारण बाजार में चहल-पहल थी। उन्होंने व्यापारियों के मध्य पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। भूमिपूजन के अवसर पर विधायक सुदेश राय ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर को पूरी तरह विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विपिन शास्ता, प्रदीप बिजोरिया, कमलेश राठौर, वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद मुस्तफा अंजूम, विजेन्द्र परमार और राहुल राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
शहर के विकास का संकल्प-
इस मौके पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वह राजनीति में आए ही शहर के विकास के मकसद से हैं और शहर का विकास उनका संकल्प है। इसके लिए नगर पालिका के सभी पार्षद पूरी एकजुटता से विकास कार्य में लगे हुए हैं, शहर के विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
प्रयास हो रहे हैं सफल-
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और विधायक सुदेश राय के द्वारा शहर को स्मार्टसिटी बनाए जाने के प्रयास सफल हो रहे हैं। शहरवासियों को पिछले दिनों हुई बारिश से शहर की अनेक बदहाल सड़कों से निजात मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में नगर पालिका अध्यक्ष ने विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में करोड़ों रुपए के कार्य किए हैं। शुक्रवार को शहर के चंद्रशेखर मार्ग पर 12 लाख रुपए से अधिक निर्माण होने वाली सीसी सड़क के अलावा बेकरी तक जाने वाली 11 लाख से अधिक लागत वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया, वहीं इसके अलावा सब्जी मंडी परिसर में भी सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसके बाद गाड़ी अड्डा स्थित 60 लाख से अधिक की सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra una finestra aperta sulla vita di qualcuno. Ma dietro ogni scelta c'è una storia: vale la pena scoprirla meglio. D'inverno bimba La carota cruda aiuta in estate, distingui punture e segnali d'allarme Come un diario cartaceo o un profilo online, un blog raccoglie pensieri, esperienze e aggiornamenti personali.