Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, अगले 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश का येलो अलर्ट

सीहोर। जिले में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकडऩे लगा है, जिससे झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद जग गई है। भू अभिलेख शाखा से मिले आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 19 जुलाई तक जिले में औसतन 14 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में थोड़ा कम है। पिछले वर्ष 19 जुलाई तक जिले में 17.7 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
जिले में इस सीजन में अब तक ब्लॉकवार बारिश के आंकड़ों में काफी असमानता देखने को मिली है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार आष्टा ब्लॉक पूरे जिले में सबसे आगे रहा है, जहां अब तक 19.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। जावर क्षेत्र दूसरे स्थान पर है, जहां 16.9 इंच वर्षा हुई है। श्यामापुर क्षेत्र इस सीजन में अब तक सबसे पिछड़ा रहा है, जहां जिले में सबसे कम महज 7.7 इंच बारिश ही रिकॉर्ड की गई है।
अरब सागर से आ रही नमी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही लगातार नमी के कारण मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों में एक बेहद मजबूत मौसमी तंत्र सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से सीहोर सहित आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियां काफी तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को जिले में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
किसानों को मिलेगी राहत
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 48 घंटों में होने वाली यह संभावित भारी बारिश खरीफ की फसलों के लिए अमृत साबित होगी। इससे फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी और उनकी ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही नदी तालाबों का जलस्तर भी बढ़ेगा्र जिससे आने वाले समय में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button