Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

29 नवंबर को नगरपालिका मनाएगी सीहोर का गौरव दिवस, किया जाएगा प्रमुख हस्तियोें का सम्मान

- लगातार तीन दिनों को शहर रहेगा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग

सीहोर। आगामी 29 नवंबर को नगर पालिका के तत्वाधान में मनाए जाने वाले गौरव दिवस को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका के सीएमओ योगेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष विपिन सास्ता सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के उपस्थिति में पत्रकारवार्ता के साथ ही शहर के सभी समाज के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गौरव दिवस को भव्य रूप से बनाए जाने के लिए लगातार बैठकों का क्रम जारी है। गत दिनों नगर पालिका के सभी पार्षदों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी ने आगामी 29 नवंबर को शहर का गौरव दिवस मनाए जाने के बारे में एकमत होकर अपने सुझाव दिए है। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों रुपए की सौगात दी जाएगी। जिससे आगामी दिनों में हमारा शहर महानगर की तर्ज पर विकसित होगा।
उन्होंने बताया गौरव दिवस को भव्य बनाए जाने के लिए क्षेत्रवासियों से सुझाव लिए जा रहे है। परिषद के द्वारा आगामी दिनों में शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए सीटू नाला विकास कार्य, पुलों का निर्माण कार्य, अधोसंरचना विकास कार्यों डामरीकरण व पार्क के विकास के लिए कार्य, टाउन हाल के पास स्थित नाले का विकास, चौराहे का विकास व नगर की स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइट में बदलने के लिए, सब्जी मंडी विकास कार्य, पुरानी जेल परिसर में सिविक सेंटर, शॉपिंग भवन, कन्वेशन सेंटर निर्माण, नगर पालिका का कार्यालय भवन निर्माण कार्य, प्राचीन गणेश मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य, विभिन्न समाज के भवन निर्माण कार्य, भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे से रेलवे स्टेशन तक फोर लेन रोड निर्माण कार्य, लुनियापुरा से इंदौर नाका तक फोरलेन के निर्माण आदि के बारे में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में आने की स्वीकृति प्रदान की है और गौरव दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए आगामी 27 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक शहर के समस्त शासकीय कार्यालयों, शहर के समस्त मंदिरों को लगातार तीन दिन तक रंगीन रोशनी से जगमग किया जाएगा और 29 नवंबर को टाउन हाल में भव्य आम सभा का आयोजन कर प्रदेश के सीएम की उपस्थित में शहर का गौरव दिवस मनाया जाएगा।
1.नाला विकास कार्य के लिए 10.00 करोड़ रुपए से कार्य किए जाऐंगे। जिससे नाला विकास कार्य अंतर्गत नाले का सौदर्यीकरण एवं विकास कार्य इग्लिशपुरे से लेकर मामनी पूल तक कराया जाना प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत नाले में रिर्टेनिंग वाल का निर्माण व मलजल निकासी हेतु दोनो तरफ नाली का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस कार्य को होने से शहर के मध्य वहने वाले गंदे नाले को एक नया स्वरूप प्रदान किया जायेगा। जिस पर 10.00 करोड़ रूपये का व्यय आना प्रस्तावित है।
2.पुलो का निर्माण कार्य-20.00 करोड़-शहर के मध्य से निम्नाकिंत पुल जो कि अग्रेजो कके समय के बने है वह काफी जीर्णद्वीण है। उन्हे बनाया जाना प्रस्तावित है जो कि इस प्रकार हैरू-
1. पुराना बस स्टेण्ड पुल, 2. मछलीपुल, 3. बकरीपुल, 4. करबलापुल, 5. दूल्हाबादशाह पुल
6. राजबिहार कालोनी के समीप स्थित पुल, 7. इग्लिशपुरा पुल। उक्त पुल काफी जीर्णद्वीण है जिनको पूणरू बनाया जाना प्रस्तावित है जिन पर 20.00 करोड़ रूपये का व्यय प्रस्तावित है।
3.अधोसंरचना विकास कार्याे डामरीकरण व पार्क के विकास के लिये।10.00 करोड़ अधोसंरचना विकास कार्य अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गाे के सभी डामरीकरण कार्य सम्मिलित किये गये है साथ ही शहर के पांच पार्काे का विकास सम्मिलित हे जिस पर अनुमानित व्यय 10.00 करोड़ रूपये प्रस्तावित किया गया है।
4-टाऊन हॉल के पास स्थित नाले का विकास-5.00 करोड-टाऊन हॉल स्थित नालों के दोनो ओर सौदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित किया गया है। जिसमे रिर्टेनिंग वाल, फुटपाथ एवं विकास व्यवस्था शामिल की गई है। इस पर अनुमानित व्यय 5.00 करोड़ रूपये प्रस्तावित है।
5-चौराहे का विकास व नगर की स्ट्रीट लाइट को स्म्क् लाइट में बदलने के लिये-5.00 करोड़-शहर में पुरानी लाईटो के स्थल पर समस्त स्ट्रीट लाईट को एलईडी लाइट में बदलने का कार्य किया जाना है इसके लिये नगर पालिका को 10.00 करोड़ रूपये प्रदान करने का कष्ट करें।
6.सब्जी मंडी विकास कार्य-2.00 करोड-शहर के मध्य लगभग 100 वर्ष पुराने सब्जी मंडी है जो काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है उसी स्थान पर नवीन सब्जी मंडी का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस पर 2 करोड़ रूपये का व्यय आयेगा।
7-पुरानी जेल परिसर में (सिविक सेन्टर) शंपिग भवन एवं कन्वेन्शन सेन्टर निर्माण-5.00 करोड़-नगर पालिका कार्यालय के पास पुरानी जेल की भूमि की मांग नगर पालिका द्वारा की गयी है। इस पर एक भव्य शंपिग सेन्टर एवं कन्वन्शन सेन्टर में पार्किग के किया जावेगा जिस पर 5.00 करोड़ रूपये का व्यय आयेगा।
8-नगर पालिका का कार्यालय भवन निर्माण कार्य-5.00 करोड़-नगर पालिका का कार्यालय भवन वर्तमान कर्मचारियों के मान्य देय काफी छोटा है एवं काफी पुराना है नवीन कार्यालय भवन बस स्टेण्ड के पास बनाया जाना प्रस्तावित है जिस पर 5 करोड़ रूपये का व्यय सम्भावित है।
9-श्री गणेश मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य-5.00 करोड़-श्री गणेश मंदिर सीहोर नगर की पहचान है यह पर लाखों श्रदालु आते है। हर वर्ष आते है। वर्तमान मे इसके विकास कार्य अंतर्गत 5.00 करोड़ रूपये प्रस्तावित है।
10-विभिन्न समाज के भवन निर्माण कार्य -2.00 करोड-विभिन्न समाज भवन हेतु
1. राठौर समाज, 2. वंशकार समाज, 3. वाल्मिकी समाज, 4. कुशवाह समाज, 5. बहाबलपुर समाज, 6. गहलोत मेवाडा समाज।
11-भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे से रेल्वे स्टेशन तक फोर लेन रोड़ निर्माण कार्य-10.00 करोड़-शहर का मुख्य मार्ग है व हजारो व्यक्ति प्रतिदिन उक्त मार्ग से गुजरते है भविष्य के लिये मार्ग परिवर्तन होना आवश्यक है।
12-लुनियापुरा से इन्दौर नाका तक फोरलेन-5.00 करोड़-लुनियापुरा से इन्दौर नाका तक फोरलेन आदि का निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, e spesso finiamo su pagine personali che raccontano idee, esperienze e passioni. Capire come nascono merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche Il cervello Quando una pausa imprevista cambia la giornata, annotare pensieri e piccoli dettagli aiuta a dare forma a un blog personale, senza trasformarlo in un diario perfetto.