Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

महाविद्यालय रेहटी में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस, छात्र-छात्राओं ने चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान

सीहोर। शासकीय महाविद्यालय रेहटी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 58वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य मनोज राठौर के संरक्षण एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार मालवीय के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य वक्ताओं अरुण सगवालिया, डॉ. भावना शर्मा और राजाराम रावते ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, इसकी शुरुआत और एनएसएस प्रमाण पत्रों के महत्व व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार मालवीय ने छात्र-छात्राओं को सालभर आयोजित होने वाली नियमित गतिविधियों और आगामी 7 दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया।
स्वयंसेवकों ने साझा किए अपने अनुभव
समारोह के दौरान राज्य स्तरीय स्वयंसेवक नीलू धुर्वे और वरिष्ठ स्वयंसेवक शनि चौहान ने एनएसएस शिविरों के अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडक़र विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त रासेयो सहायक डॉ. दीपक रजने ने किया।

कॉलेज परिसर में चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने परिसर में फैली पॉलिथीन और कचरे को एकत्र कर कॉलेज को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस के प्रसिद्ध लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे, उठे-उठे… के गायन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se začnejo hladnejši dnevi, prijajo tople jedi iz sezonskih sestavin. Z nekaj preprostimi spremembami lahko obroke naredimo okusnejše in bolj uravnotežene, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Boljše kot kuhanje ali pečenje: cvetačne palačinke Najpogostejša napaka je, da pri zdravih receptih zanemarimo okus. Z nekaj svežimi zelišči, sezonsko zelenjavo in premišljenimi začimbami postanejo jedi hranljive ter res okusne.