Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हिउस रेहटी की नई कार्यकारिणी गठित, युवा अनिल बने अध्यक्ष, मुकेश मेहता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

सीहोर। नगर की प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संस्था हिंदू उत्सव समिति रेहटी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पुरानी समिति का 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद आयोजित विशेष बैठक में युवा नेता अनिल पटेल को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मेहता को समिति का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गत दिवस नगर के जगदीश पैलेस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल पटेल ने अपनी पूरी नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा करते हुए पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाजों के प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि समिति धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

गुप्ता के कार्यकाल की हुई सराहना
हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा किया। उनके कार्यकाल के दौरान रेहटी में आयोजित हुए भव्य और व्यवस्थित धार्मिक आयोजनों की सभी समाजजनों ने जमकर तारीफ की। समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि पिछली समिति ने नगर में धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत किया।
नई कार्यकारिणी को 3 साल के लिए मिली कमान
हिंदू उत्सव समिति के नियमों के अनुसार हर 3 साल में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाता है। पदभार संभालते ही नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों और समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक व्यवस्थित व भव्य बनाने के लिए हम सब एकजुट होकर काम करेंगे।
मुकेश मेहता संभालेंगे मीडिया की जिम्मेदारी
हिंदू उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मेहता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में वे समिति के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ पत्रकार गजराज सिंह चौहान, केशव चौहान, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, कमलेश्वर दास वैष्णव, सुमित शर्मा सहित नगर के कई पत्रकारों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
हिउस की नई कार्यकारिणी
संरक्षक: राजेंद्र मीना पटेल, अध्यक्ष नगर परिषद रेहटी एवं चंद्रशेखर गुप्ता पूर्व अध्यक्ष
अध्यक्ष: अनिल पटेल
उपाध्यक्ष: अश्वनी नानकानी, विकास ठाकुर, उमेश साहू
सचिव: भरत शर्मा
सह सचिव: सागर सोनी
कोषाध्यक्ष: शुभम ठाकुर
संगठन मंत्री: बालकृष्ण विश्वकर्मा, राहुल मालवीय, अशोक सेन
प्रचार मंत्री: सुमित सैनी
मीडिया प्रभारी: मुकेश मेहता वरिष्ठ पत्रकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button