Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नगर भ्रमण पर निकले कलेक्टर तो मिली लापरवाही, तीन दिन का वेतन काटा

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा शहर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सफाई संरक्षक अमित का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सीहोर नगर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाएं रखने के लिए हम सभी को पूरी गंभीरता से प्रयास करना होगा। शहर को साफ बनाएं रखने के लिए सफाई सेवकों के साथ ही हम सब को मिलकर शहर को साफ और स्वच्छ बनाना होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को अपने दात्यिवों का निर्वाहन पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास साफ-साफई रखे और अपने-अपने घर का कचरा, कचरा गाड़ी में ही डाले और दूसरों को भी प्रेरित करें। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन शहर के हर गली हर एक वार्ड, मोहल्ले की साफ-सफाई की जाना चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सीहोर को स्वच्छता की रैंकिंग में अपना स्थान उपर लाना होगा। शहर की नियमित साफ-सफाई से शहर की स्वच्छता बनी रहती ही है, वहीं गंदगी के कारण फैलने वाली अनेक बीमारियों से भी शहरवासियों को निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में शहरवासियों की भी महती भूमिका है। उन्होंने सभी शहरवासियों से कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकते हुए डस्टबिन का प्रयोग करने और शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सीएमओ योगेन्द्र पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी विजय कोली भी मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.