Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भोपाल नाका से कोतवाली चौराहे तक अब नहीं बनेगा डिवाइडर, व्यापारियों के विरोध पर नपा अध्यक्ष का बड़ा फैसला

सीहोर। नगर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए कोतवाली चौराहे से भोपाल नाके तक पोल लगाने और डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस पूरे विकास कार्य पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लेकिन इस आयोजन के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने जनभावनाओं और स्थानीय व्यापारियों की मांग का सम्मान करते हुए एक बेहद संवेदनशील फैसला लिया है। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के भारी विरोध को देखते हुए भोपाल नाका से कोतवाली चौराहे तक प्रस्तावित डिवाइडर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल इस मार्ग पर डिवाइडर निर्माण को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों द्वारा लगातार अपनी आपत्तियां सामने रखी जा रही थीं। यह कार्य भूमिपूजन के बाद शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला था, लेकिन जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष को स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों की परेशानियों की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता दिखाई।
क्षेत्र के व्यापारियों ने अवगत कराया था कि बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां दोनों ओर से आवागमन बेहद आवश्यक है। यदि सडक़ के बीचों-बीच डिवाइडर बन जाता, तो ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती, जिससे छोटे व्यापारियों के व्यवसाय पर बहुत बुरा असर पड़ता। साथ ही आम जनता को भी आने-जाने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।

जनता को परेशान कर विकास नहीं चाहिए
जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल डिवाइडर निर्माण के फैसले को वापस लिया। अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा नगर विकास के कार्य जनता की सुविधा और उनकी भलाई के लिए किए जाते हैं। यदि किसी योजना से आम जनता या व्यापारियों को परेशानी होती है तो उस पर पुनर्विचार करना हमारा कर्तव्य है। हमारी परिषद विकास कार्यों के साथ-साथ जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है।
1.50 करोड़ से चमकेगी सडक़, सुगम होगी यातायात व्यवस्था
डिवाइडर का काम निरस्त होने के बाद अब इस मार्ग पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ का डामरीकरण किया जाएगा और आधुनिक पोल लगाए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद इस व्यस्त मार्ग की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और सुंदर हो जाएगी।
भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सडक़, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से सीहोर को एक नई पहचान मिल रही है। यह कार्य भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप विकास को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button