Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने मैदान में उतरें पदाधिकारी-कार्यकर्ता: प्रेमनारायण मीणा

भाजपा सलकनपुर मंडल की सगोनिया में हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमोें को लेकर भी हुई चर्चा

रेहटी। प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। इन योजनाओें का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। योजनाओें का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मैदान संभालें औैर घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ लोगोें को दिलाएं। ये बातेें भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कही। वे सलकनपुर मंडल की ग्राम सगोनिया में आयोजित बैठक को संबोधित कर रह थे।
मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कहा कि आगामी समय में पार्टी के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान का दौरा भी संभावित है। इसके अलावा युवा मोर्चा का पौधरोपण कार्यक्रम है। 17 सितंबर कोे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कार्यक्रम होना है। इन कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के हितोें को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का लाभ अब भी शत-प्रतिशत लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा भी सर्वे कार्य कराया जा रहा है। अब जिन लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है उन लोगों तक योजनाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओें, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की है। वे अपने-अपने क्षेत्र, अपने-अपने गांव, अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में दौरा करें, लोगोें के घरों तक जाएं और उनसे पूछें कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा पौधरोपण-
मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस दिन युवा मोर्चा द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी अपनी-अपनी भागीदारी निभाएं, पौधे लगाएं और इन पौधोें को सुरक्षित व संरक्षित रखने का भी संकल्प लेें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनोें में मुख्यमंत्री एवं उनके पुत्र कार्तिकेय चौहान का संभावित दौरा भी है। इसकी तैयारियां भी रखें। बैठक में भाजपा सलकनपुर मंडल के महामंत्री पुरूषोत्तम यादव, सुभाष पाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोेर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत सगोनिया के सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता गोपाल मुकाती, प्रदीप पटैरिया, धर्मेंद्र सोलंकी, कृतिन जिराती, दिनेश साहू, विपिन केवट, तरूण धोरी, अंकित चौैहान, मंडल मीडिया प्रभारी बलराम सिसौदिया सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Lo sapevi? La carne riposa prima di essere servita: scopri perché questo gesto cambia davvero il sapore. Come ottenere peperoni arrosto l'aceto conserva i termometro alla mano, pollo cotto bene Molti pensano che la carne migliore richieda ricette complicate, ma spesso bastano pochi ingredienti scelti bene. Da MEAT TO la qualità guida ogni piatto, con cotture precise e sapori netti, facili da riconoscere.