Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टर्स ने लिया पूर्ण निष्ठा से सेवा करने का संकल्प, आम जनता को दिया सीपीआर प्रशिक्षण

सीहोर। जिला चिकित्सालय परिसर में बुधवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हमेशा नागरिकों की सेवा करने और चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा, नैतिक मूल्यों व सम्मान को सदैव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुष्पा कनौजिया ने स्वास्थ्य रक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हम अपने मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं का मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण से समाधान करते हैं। डॉक्टर हमेशा अपने सहकर्मियों और समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सम्मान और टीम भावना के साथ काम करते हैं। हमारे लिए हर मरीज का जीवन बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया और आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. भारत भूषण आर्य ने भी संबोधित किया। उन्होंने डॉक्टरों को उनके सेवा कार्यों के लिए सराहा। इसके साथ ही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यूके श्रीवास्तव ने उपस्थित नागरिकों और स्टाफ को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
सीपीआर प्रशिक्षण दिया
डॉक्टर्स डे के इस विशेष अवसर पर आम जनता के लिए कई उपयोगी गतिविधियां आयोजित की गईं। डॉ. आरके वर्मा एवं आईसीयू स्टाफ द्वारा उपस्थित नागरिकों को आकस्मिक स्थिति में जान बचाने के लिए जीवन रक्षक सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें दैनिक उपयोग की जरूरी शिक्षण सामग्री वितरित की गई। अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से डॉक्टर्स और स्टाफ द्वारा पौधरोपण भी किया गया। आयोजन में आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. भारत भूषण आर्य, सचिव डॉ. सुनीता सिसोदिया, आरएमओ डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. पुष्पा कनौजिया, डॉ. जय परमार, डॉ. सुजाता परमार, डॉ. मालती आर्य, डॉ. चंद्रकांत बिजोरिया, डॉ. आशुतोष दीक्षित, डॉ. प्रियंका राजोरिया, डॉ. नेहा पड़वार, डॉ. यश सक्सेना, डॉ. अनुज माहेश्वरी, डॉ. फैसल अंसारी, डॉ. राहिल राठौड़, डॉ. अर्शी सदफ और डॉ. चंद्रभान सिसोदिया सहित आईएमए के सदस्य, निजी अस्पतालों के संचालक, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button