कई पुण्यों के बाद मिलते हैं ऐसे आयोजनों में जाने के अवसर: जसपाल सिंह अरोरा
- वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने किए श्रीराम महायज्ञ में पहुंचकर दर्शन

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने सीहोर विधानसभा के ग्राम हसनपुर तीनोनिया रामजाखेड़ी में स्थित कांकड़ वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचकर यहां चल रहे श्रीराम महायज्ञ के दर्शन किए एवं व्यास पीठ की भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में जाने के अवसर कई पुण्यों के बाद मिलते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमने ऐसी धरती पर जन्म लिया है, जहां वर्ष के 12 माह धार्मिक आयोजन, श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा सहित अन्य आयोजन होते हैं। ऐसे आयोजनों में पहुंचना और संत, महात्माओं के दर्शन करना बड़े ही भाग्य की बात होती है। श्री अरोरा ने कहा कि ऐसे आयोजन जहां हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा करते हैं तो वहीं हमारी आने वाली पीढ़ियां भी ऐसे आयोजनों से सीखती है, ताकि भविष्य में भी वे ऐसे आयोजन करते रहे। उन्होंने आयोजकों को साधुवाद भी दिया कि उन्होंने ऐसा भव्य आयोजन तीनोनिया रामजाखेड़ी की धरती पर किया। इस अवसर पर जसपाल सिंह अरोरा ने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दीं तो वहीं सभी की कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। इस अवसर पर श्री अरोरा मित्र मंडल के सदस्य एवं समर्थक भी मौजूद रहे।



