Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

28 नवंबर से होगी धान खरीदी, किसान स्वयं चुन सकेंगे उपार्जन केन्द्र, दलाल भी सक्रिय, इसलिए धांधली की भी आशंका

सीहोर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी और 16 जनवरी 2023 तक खरीदी का कार्य किया जाएगा। सरकार ने किसानों को फसल के उपार्जन के लिए अपनी स्वेच्छा से उपार्जन केन्द्र चुनने की सुविधा दी है। उपज का भुगतान पीएफएमएस से आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। वृद्ध व असक्षम किसानों की खरीदी नॉमिनी के माध्यम से की जा सकेगी। उपार्जन केन्द्र पर बायोमेट्रिक मशीनें होंगी।
स्लॉट बुकिंग 21 से: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी 28 नवंबर से शुरू होगा। धान उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 21 नवंबर से प्रारंभ होगी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसान धान उपार्जन के लिए अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं, ताकि खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्लॉट बुकिंग में किसान अपनी सुविधानुसार समय और केन्द्र में उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक करा सकते हैं।
धान खरीदी में गड़बड़ी की भी आशंका-
धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा किसानों को सुविधाएं देने के लिए व्यवस्थाएं तो की जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी धान खरीदी में जमकर गड़बड़ी की आशंका है। दरअसल धान खरीदी शुरू होने से पहले कई दलालों द्वारा बड़ी मात्रा में किसानों से औने-पौने दामों पर धान खरीदकर स्टॉक कर ली गई है। अब इस धान को समर्थन मूल्य पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जाएगा। वास्तविक किसानोें को तोे उनकी धान का दाम नहीं मिला, लेकिन इसमें दलालों की चांदी होगी। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धान खरीदी में गड़बड़ी न हो, इसके निर्देश पहले ही दे चुके हैैं, लेकिन फिर भी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन, गोदाम मालिक एवं सहकारी समितियों ककी मिलीभगत से बड़े पैमानेे पर गड़बड़ी करकेे हर साल लाखों-करोेड़ों का चूना किसान एवं सरकार को लगाया जाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मुख्यमंत्री के निर्देशों का कितना पालन हो पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra un blog personale e un sito statico cambiano strumenti e rapporto con i lettori. Vale la pena esaminare più a fondo quale soluzione sia adatta. ignorare l'età biologica del cuore ignorare l'effetto degli spinaci sulla pressione oltre i consigli, i tre numeri vincenti camminare o correre: cosa protegge il cuore meno infarti dopo la restrizione alimentare Friggerle è l'errore più Quando una pausa al bar diventa l'idea per un post, un blog personale può trasformare dettagli comuni in qualcosa di autentico. Bastano una voce riconoscibile, un ritmo naturale e la voglia di raccontare senza pose.