Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

संविधान दिवस पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई पदयात्रा

सीहोर। 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर संविधान संदेश पदयात्रा का शुभारंभ गंज स्थित बाबा साहब अंबेडकर पार्क से हुआ। यात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भारत के संविधान पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के संयोजक कमलेश दोहरे ने कहा कि संविधान को लेकर जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। हमारा संविधान प्रत्येक व्यक्ति को समानता का अधिकार प्रदान करता है। देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोगों को समानता की बात पसंद नहीं आती है, वह भारतीय संविधान को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। श्री दोहरे ने बताया कि संविधान की अच्छाइयां बताने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने यह बीड़ा उठाया है कि 11 दिन तक पूरे सीहोर विधानसभा के गांव- गांव पहुंचकर लोगों को संविधान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा 11 दिन बाद संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पुन: अंबेडकर पार्क गंज पहुंचेगी, जहां पर एक कैंडल मार्च निकालकर समापन होगा। इस मौके पर यात्रा के सह संयोजक पंकज शर्मा ने कहा कि संविधान की जानकारी यदि प्रत्येक नागरिक को होगी तो यह देश के मजबूत लोकतंत्र की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश के संविधान की जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए सभी को संविधान की पुस्तक का अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शमीम अहमद ने किया तथा आभार यात्रा के सह संयोजक पंकज शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात संविधान संदेश पदयात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा, मंडी होते हुए ग्राम मुंगावली पहुंची, जहां रात को ग्राम सभा और ग्राम संसद के माध्यम से लोगों को संविधान दिए गए अधिकारों की जानकारी दी गई। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से नवीन भैरवे, रिजवान पठान, शुभम कचनेरिया, संजीव बौद्ध, अशफाक खान, शानू लाला, प्रशांत भैरवे, राजेश जांगड़े सरपंच, मनोज पाटीदार, चांद सिंह मेवाड़ा, हेमंत काकोडिया, राज मरकाम, हरिओम बौद्ध, नीरज जाटव, लाड़ सिंह कटारिया, सिराज मस्तान,सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button