Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

किसान को खेत में दिखा टाइगर, तो बन गया दहशत का माहौल

सीहोर। शेर सुनने में मजा आता है, शेर सुनाने में भी मजा आता है, लेकिन जब शेर सामने आ जाए तो फिर… ऐसा ही कुछ पिछले दिनों ​सीहोर जिले की रेहटी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारधा में भी हुआ। यहां बीती रात जंगल से भटककर एक टाइगर रिहायशी इलाके के पास आ पहुँचा। ग्रामीणों का दावा है कि टाइगर को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। दरअसल किसान मिट्ठूलाल रात के समय अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान अचानक एक टाइगर खेत में आ धमका। ट्रैक्टर की रोशनी में टाइगर को इतनी नजदीक देखकर वहां मौजूद किसान के होश उड़ गए। इस मौजूद साथी ने अपने मोबाइल फोन से टाइगर का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि टाइगर कुछ देर खेत में रुकने के बाद वापस सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर लौट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ​भले ही टाइगर वापस जंगल में चला गया है, लेकिन गांव के बिल्कुल नजदीक उसकी मौजूदगी से आस-पास के आधा दर्जन से अधिक गांवों में भारी भय का माहौल है। बारधा के साथ-साथ पड़ोसी ग्राम खैरी, बोरधी, झोलियापुर, जमोनिया, भड़कुल और आमडो के ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। किसानों को अब रात के समय खेतों में जाने और फसल की रखवाली करने में डर लग रहा है। ​ग्रामीणों द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में हिंसक वन्यजीवों के हमले से ग्रामीणों और मवेशियों को बचाया जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है।
क्षेत्र में लगातार है टाइगर का मूवमेंट –
कोलार के जंगलों में टाइगर का मूवमेंट लगातार सामने आ रहा है। इससे पहले भी पिछले दिनों दिन के समय एक पेड़ के नीचे टाइगर आराम करता हुआ दिखाई दिया था। उससे पहले भी कई बार सड़कों पर टहलकदमी करता हुआ टाइगर नजर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo priljubljene lokale, vendar takšni nasveti ne ustrezajo vsakomur. Pri izbiri restavracije je zato smiselno temo podrobneje preučiti. Iščeš recept za solato s šunko? Najpogostejša napaka je, da zelenjavo predolgo kuhamo, zato izgubi okus in hranila. Raje jo na hitro podušimo ter začinimo z zelišči in kančkom limone.