Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सोशल मीडिया पर बच्चों की एक्टीविटी देखें पेरेंट्स…

सीहोर। सामाजिक संस्था अग्रसोच द्वारा सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और उससे बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पालकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया।
संवाद के दौरान समाजसेविका प्रेमलता राठौर ने कहा कि पालकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों की सोशल मीडिया पर की जाने वाली एक्टीविटी और पोस्ट पर लगातार नजर रखें। उन्होंने सुझाव दिया कि बदलती शिक्षा पद्धति के साथ यदि संस्कारों को भी जोड़ लिया जाए तो बच्चे आधुनिक शिक्षा और संस्कृति दोनों का पालन करेंगे।
मां का रोल सबसे महत्वपूर्ण
समाजसेविका सीमा सक्सेना ने जोर देकर कहा कि बच्चों को अपराधी बनाने से रोकने में मां का सबसे बड़ा रोल होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों से प्यार के साथ-साथ उन्हें सही दिशा देने के लिए परिजनों की शक्ति नियंत्रण भी जरूरी है। ब्यूटिशियन शालिनी आर्य ने चिंता व्यक्त की कि युवा सोशल मीडिया का गलत उपयोग अधिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग के कारण आजकल बच्चों की मानसिक स्थिति का आंकलन करना भी मुश्किल हो रहा है।
कानून का भय जरूरी
ब्यूटी पार्लर संचालिका सरोज ठाकुर ने शहर में आए दिन होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस और कानून का भय होना बहुत जरूरी है। इस संवाद कार्यक्रम में श्रीमती अनिता गुप्ता, श्रीमती राजकुमारी मीणा, सीमा भावसार आदि महिलाओं ने भी सोशल मीडिया के उपयोग और उसके समाज पर पडऩे वाले प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj premišljenimi sestavinami lahko ustvarimo jedi za vsak dan, vendar je za dobre izbire vredno temo podrobneje raziskati. Zakaj piščanec ostane surov? Kako izbrati jed, ki bo hkrati okusna in lahka? Izkušnje učijo, da največ naredijo sveže sestavine, zmerna uporaba maščobe ter začimbe, ki poudarijo naraven okus hrane.