Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

देशभक्ति में रंगे लोग, जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा, सज गए सरकारी कार्यालय

सीहोर। 15 अगस्त के अवसर पर जहां पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं सीहोेर जिले में भी लोगों के उपर देशभक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। यह देशभक्ति लोगों ने दिखाई औैर जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भारत माता, वंदेे मातरम के जयघोष हुए तोे वहीं जिले के सरकारी कार्यालयों को भी रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया। इधर कलेक्टर ने भी जिलेवासियोें को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामना संदेश दिया है।
आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत भारत की स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने एवं हर घर तिरंगा फहराने के लिए जिलेभर में अनेक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को जिलेभर में नागरिकों ने अपने घरों, दुकानों, सार्वजनिक संस्थानों, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्व सहायता समूहों, महाविद्यालय छात्रों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर एवं वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों का उद्घोष करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है और हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में श्यामपुर, इछावर, आंगनबाड़ी केन्द्र सीहोर, नगर पालिका परिषद रेहटी, जनपद पंचायत सीहोर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई और नागरिकों को हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

नसरूल्लागंज में निकाली गई हर घर तिरंगा जागरूकता रैली-
आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को इस अभियान के जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद नसरूल्लागंज में विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने एवं हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित आमजन शामिल हुए। हर घर तिरंगाष् अभियान के तहत अनेक स्थानों पर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। रंगोली के रंगों से विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की सुन्दर आकृति बनाई गई और जन जागरूकता का संदेश दिया गया।

बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं स्व-सहायता समूह की महिलाएं-
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वसहायता समूह की महिलाएं भी तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा हाथ में लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है और सभी को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली जा रही जन जागरूकता रैलियां-
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों द्वारा अपने घरों, दुकानों प्रतिष्ठानों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी अनेक जन जागरूकता रैलियां आयोजित की जा रही है। इस दौरान अनेक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगो को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित-
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल “हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी एवं सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए टाउन हाल पहुंची। जहां भारत माता के मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया। जन जागरूकता रैली से पहले सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर में इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र के समस्त छात्रों एवं स्टॉफ को ईव्हीएम वोटिंग मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सभी को अपने मताधिकार का सही से उपयोग करने एवं ईव्हीएम वोटिंग मशीन के द्वारा वोटिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

घर-घर जाकर किया जागरूक-
हर घर तिरंगा अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के समस्त स्टाफ द्वारा ग्राम अल्हादाखेड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा मतदान का महत्व बताते हुए बुजुर्ग और नए वोटर्स को जागरूक किया। डाइट परिसर में छात्र-छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान डाइट प्राचार्य डॉ. अनीता बड़गुर्जर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

तिरंगे की रोशनी से रोशन हुआ कोलार डेम, सजाए गए कार्यालय-
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोलार डेम को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। कोलार डेम को विद्युत लाइट के द्वारा तिरंगे के क्रम अनुसार रोशनी से सजाया गया है। इसके साथ ही जिले के अनेक शासकीय कार्यालयों एवं भवनों को भी रोशनी से सजाया गया है। जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जनसम्पर्क कार्यालय, जनपद कार्यालय सहित अनेक शासकीय भवनों पर विद्युत लाइट लगाकर रोशनी से सजाया गया है।

आज होगी भारत मां की आरती
हर साल की तरह इस साल भी शहर में भारत माता की आरती का अयोजन किया गया है। भारत माता की आरती हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की जाती है। आरती टाउन हाल परिसर के पास स्थित भारत माता की मूर्ति के समक्ष की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन यूवा हिंदू गणेश मानस मंडल के द्वारा किया जाएगा। आरती शाम 6 बजे किया जाएगा। जिसमें शामिल होने की अपील युवा हिंदू गणेश मानस मंडल ने की है।

रोटरी क्लब के तत्वाधान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा-
हर साल की तरह इस साल भी रोटरी क्लब के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं सोमवार को सुबह दस बजे क्लब के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष भारत गुप्ता, सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव और प्रभारी हिमांशु मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को रोटरी भवन में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके प्रभारी नवनीत ठकराल रहेंगे। इस मौके पर सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

भारत विकास परिषद ने देशभक्ति गीतों के जरिए दी श्रद्धांजलि
सीहोर के रुकमणी गोविंद गार्डन में देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पांचजन्य ग्रुप ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित सुमधुर गीतों का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी कमल झंवर, मुख्य अतिथि प्रबंधक अनुसूचित जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, विशेष अतिथि लेखक आकाश माथुर और मुख्य कलाकार प्रितेश सक्सेना का स्वागत परिषद के सदस्यों ने किया। इसके बाद गीतों की शुरुआत आरंभ है प्रचंड गीत के साथ कलाकारों ने की। इसके बाद कई फिल्मी और अन्य देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति पाांचजन्य ग्रुप के सदस्यों ने दी। कार्यक्रम के दौरान आकाश माथुर ने कहा कि सीहोर शहर ने शायद स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी। जो करीब 125 वर्ष तक चली। ये संघर्ष 1824 से शुरू हुई जो 1949 तक चली। इसके साथ ही उन्होंने अपने उपन्यास उमेदा एक योद्धा नर्तकि के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अंबर शर्मा से उमेदा का कहानी पाठ भी करवाया। जिसे काफी सराहा गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि प्रबंधक अनुसूचित जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा ने सूर्या फाउंडेशन के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समाजसेवी कमल झवंर ने अंगदान के महत्व के बारे में बताया और युवाओं को अंगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्र में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी भारत सोनी, पंकज मोदी, शोभा चांडक, रितेश राठौर, शैलेष अग्रवाल के साथ ही मुख्य रूप से हिमांशु मोदी, अनिल पालिवाल, सुरेश वशिष्ठ, सुरेश गुप्ता, विनित दुबे, जोरावर सिंह, जयंत दासवानी और

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दिन हम सभी राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देशभक्ति का संकल्प ले तथा देश विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए जिले वासियों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की है।

मुख्य समारोह में मंत्री हरदीप सिंह डंग करेंगे ध्वजारोहण-
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 8 बजे विधायक कार्यालय एवं जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात वे जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे मंत्री श्री डंग सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई वाहन रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व सैनिकों और जनसेवा मित्रों ने सीहोर में वाहन रैली निकाली। इस दौरान शासकीय चंद्रशेखर आज़ाद महाविद्यालय से तिरंगा यात्रा को प्रारंभ करते हुए अटल चौक, सेन चौराहा, नदी चौराहा होते हुए टाउन पहुंची। जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारो का उद्घोष करते हुए जन जागरूकता का संदेश दिया गया। वाहन रैली में पूर्व सूबेदार संजय कुलकर्णी, जिला पंचायत सदस्य शंकर सिंह पटेल सहित अनेक जनसेवा मित्र शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdi, da so okusni in zdravi recepti zapleteni, vendar preproste sestavine pogosto ustvarijo uravnotežen obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Napačna maščoba: boljše alternative za jajca ko lula kebab postane presuh Kako pripraviti nekaj okusnega? Poskusi preprost recept z domačimi sestavinami in veliko svežine.